हनुमान मंदिर से रेणुका माता छावल तक निकली 12वीं पदयात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।

12th padyatra (foot pilgrimage) taken out from Hanuman Temple to Renuka Mata Chhawal; devotees immersed in devotion.

  • 12 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह हुआ स्वागत, 101 दीपों से महाआरती और विशाल भंडारा का हुआ आयोजन।

हरिप्रसाद गोहे
आमला । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से मां रेणुका माता छावल मंदिर तक शनिवार पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा का 12वां वर्ष है।
शनिवार सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ हुई जो रेलवे कॉलोनी, बस स्टैंड, ब्लॉक ऑफिस, बोरी होते हुए छावल मंदिर पहुंची। डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते बड़ी संख्या में महिला, बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु 12 किलोमीटर की यात्रा में शामिल हुए।


छावल मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने 101 दीपों से स्वास्तिक बनाकर दीप प्रज्वलित किए और महाआरती की। समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। मिली जानकारी अनुसार पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, गायक महेंद्र मानकर ने स्वागत किया। रवि देशमुख, राकेश साहू, अमरलाल साहू, ऋषि देशमुख ने चाय-नाश्ता कराकर स्वागत किया। मदरलैंड सीबीएसई स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पदयात्रा का अभिनंदन किया। शिवपुरी में कलीराम डाडरिया और बोरी में भाजपा के हरि यादव ने चाय-नाश्ता और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में समिति के उमेश तायवाड़े ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Loading spinner
Advertisement