पार्षद खुशबू अतुलकर के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस ।

Constitution Day was celebrated under the leadership of Councilor Khushboo Atulkar.

  • बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कैंडल मार्च निकालकर 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

आमला (हरिप्रसाद गोहे)। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख एवं नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया।इस मौके पर शाम करीब 6 बजे बस स्टैंड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और कैंडल जलाई गई। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें, संविधान दिवस अमर रहे, संविधान की रक्षा कौन करेगा जैसे नारे लगाए गए। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान लिखा गया था और 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान नहीं होता तो देश में जंगलराज होता।

इसके बाद कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च नेहरू पार्क के सामने शहीद स्मारक पहुंचा, जहां 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और आमजन को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने कैंडल जलाकर पुष्प वर्षा कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता रमेश दामले, राजेश राठौर, मदन साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिल्लू यादव, अकरम खान, पूर्व पार्षद रेखा कनौजिया, शेख आबिद, टेकराम सराठे, विक्की सराठे, दिलीप भारके, रेखा भारके, धर्मेश अतुलकर, पीयूष अतुलकर, गोलू डांगरे, राकेश निरापुरे, शिवम अकोले, सोनू वरवडे, ललित नागले, सेवादल के प्रदीप बालापुरे, आशीष सातनकर, विजय सोलंकी, राकेश सोने, दीपक बेले, कृष्ण चंद सूरे, अमित सोनी, लक्ष्य अतुलकर, तरुण पवार, सचिन वरदाहे, कन्हैया साहू, नासिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading spinner
Advertisement