इंदौर
मशहूर रैपर Divine और उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप लगा है। इंदौर के एक कार्यक्रम में 4000 से ज्यादा लोगों के सामने डिवाइन को परफॉर्म करना था। लेकिन 3 घंटे के इंतजार के बाद भी वह आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचे। डिवाइन अपनी टीम के साथ होटल से रवाना तो हुए, पर कार्यक्रम स्थल के बजाय सीधे इंदौर एयरपोर्ट के लिए निकल गए।
ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि डिवाइन और उनके साथियों ने उसे 2 घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। उसका मोबाइल छीन लिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद वे बीच रास्ते में कार से उतरकर प्राइवेट टैक्सी में एयरपोर्ट चले गए।
एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों से बचते हुए डिवाइन ने पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एक संस्था द्वारा डिवाइन और उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। जबकि एरोड्रम थाना पुलिस ने ड्राइवर के साथ अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।