भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुए विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रदेश के अब हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह शनिवार को नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने डंगहा गांव में पंचायत भवन बनाने के लिये 30 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन बन जाने से ग्रामीणों के कार्य अब और सुविधाजनक तरीके से होने लगेंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने 65 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण, एक करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले घोघरा मार्ग निर्माण का भूमि-पूजन और ग्राम रायपुर में करीब 50 लाख रूपये राशि के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बन जाने से ग्रामीण आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने डंगहा गांव में पंचायत भवन बनाने के लिये 30 लाख रूपये की राशि देने, अनुसूचित जाति टोला में शेड निर्माण के लिये 2 लाख 50 हजार रूपये हाई स्कूल के लिये 2 अतिरिक्त कक्ष, स्कूल के ऑडिटोरियम के लिये 20 लाख रूपये और सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 25 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











