मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के गाने आयुध पूजा पर डांस किया है। एस.एस. राजामौली के भतीजे की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में राजामौली डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।वह एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 के गाना आयुध पूजा की धुनों पर थिरक रहे हैं। एस.एस. राजामौली के साथ काल भैरव भी हैं।
जो बात इस वीडियो को और भी खास बनाती है, वह है इसका फिल्म देवरा और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर से जुड़ा हुआ कनेक्शन। प्रशंसक एनटीआर जूनियर की देवरा की धुनों पर राजामौली के डांस को देखकर खुद को उनकी तारीफ रोक नहीं पाए।स्टूडेंट नंबर 1 और आरआरआर में एनटीआर जूनियर और राजामौली के प्रतिष्ठित फिल्म सहयोग से लेकर इन व्यक्तिगत, अनकहे इशारों तक, यह स्पष्ट है कि उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों से परे है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








