मुंबई

टीवी की गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलिना मां बन गई है और उन्होंने बेटे के जन्म दिया है। उन्होंने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा था- हैलो वर्ल्ड ये रहा हमारा लिटिल एंजल बेटा। आपको बता दें कि देवोलिना ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) से शादी की थी। देवोलिना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था।
साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस के घर आई खुशियां

टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और टीवी सेलेब्स के साथ फैन्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ निभाना साथिया के बाद देवोलीना बिग बॉस 13 में नजर आईं। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 2022 में देवोलीना उस वक्त सुर्खियों में आई जब उन्होंने शानवाज शेख से शादी की। 2023 उन्हें शो दिल दियां गल्लां में देखा गया। वे छठी मईया की बिटिया का भी हिस्सा रही लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया।
ज्वैलरी डिजाइनर रही है देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी एक ट्रेन भरतनाट्यम डांसर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर की थी। मुंबई में पहली बार उन पर ध्यान तब गया जब उन्होंने डांस रियलिटी सीरीज़ डांस इंडिया डांस 2 के लिए ऑडिशन दिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एनडीटीवी इमेजिन के सवारे सबके सपने प्रीतो से की थी। 2012 में देवोलीना ने स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया में लीड रोल गोपी बहू का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने शो में जिया मानेक को रिप्लेस किया था। 2017 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। वे बंगाल 1947 और कूकी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0