Sarpanch and secretary withdrew money by declaring old Muktidham as new, demand for investigation from collector
दमोह ! जिले के तेंदुखेडा ब्लाक में आने वाली दिनारी ग्राम पंचायत में सरपंच,सचिव ने पुराने मुक्तिधाम को नया बताकर राशि निकाल ली। जबकि यह मुक्तिधाम पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बना था। अब ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत के सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर यह राशि निकलवाई है। ग्रामीणों के साथ पंचायत के उपसरपंच धर्मेद्र राजपूत, सुनील राजपूत, नेपाल कुम्हार, पंच हसीना बी ने ने पूरे सबूत के साथ इसकी शिकायत दमोह कलेक्टर के पास एक सप्ताह पहले की थी, लेकिन आज तक शिकायत की जांच नहीं हुई। जिला पंचायत सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए थे।
यहां की निकली फर्जी राशि
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर को दिये ज्ञापन में बताया था कि दिनारी ग्राम पंचायत में जिस मुक्तिधाम को पंचायत नया बता रही है वह पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बनाया गया था। उसी की पुताई करके उसको नया बताकर पंचायत ने उपयंत्री और सहायक यंत्री की साठगांठ से राशि निकाल ली। दूसरी शिकायत में बताया गया कि पटी लीलाधर में पौधा रोपण कार्य हरिकिता संस्था द्वारा कराया गया था। जिसका रखरखाव आज भी उसी एनजीओ द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पंचायत के सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर पौधारोपण को पंचायत का बताकर लाखों की राशि पंचायत के खाते से निकाल ली है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि पंचायत ने पौधा रोपण किया है तो हरिकिता संस्था ने जो पौधा रोपण किया है वह कहां है इसकी जांच कराई जाए, लेकिन दोनों शिकायत की जांच आज तक नहीं हुई।
ये बोले शिकायतकर्ता
सुनील राजपूत ने बताया दिनारी ग्राम पंचायत में दो वर्ष में बड़े स्तर पर शासकीय राशि का दुरुपयोग हुआ है। ग्राम विकास के लिए आई राशि को सरपंच, सचिव ने उपयंत्री के साथ मिलकर फर्जी मूल्यांकन करके निकाली है। जिसकी जांच के लिए हम लोगो ने लिखित शिकायत दी थी आज तक जांच नहीं हुई। ग्राम पंचायत के उपसरपंच धर्मेद्र राजपूत, पंच हसीना बी ने बताया कि जो निर्माण पुराने है उनमें सीमेंट लगाकर उसकी पुताई कराके नया बताकर राशि निकाली गई है। यदि यह कार्य नए हुए है तो पुराने कहां है। इसकी जांच के लिए हम लोगों ने कलेक्टर के पास लिखित शिकायत की थी।
पंच, उपसरपंच द्वारा लगाये आरोपों को लेकर पंचायत के सचिव केशव साहू का कहना है जिस समय उनकी पंचायत में पदस्थापना हुई थी उस समय दोनों कार्य हो चुके थे। इसलिए इन कार्यों के संबंध में वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया अभी दिनारी पंचायत के संबंध में कोई शिकायत जिले से मेरे पास नहीं आई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Sakarya Escort Kızlarla Güzel Vakit Geçirin
Sakarya Escort Kızlarla Güzel Vakit Geçirin
Way cool, some valid points! I appreciate you making this article available, the rest of the site is also high quality. Have a fun.
Este site é realmente fantástico. Sempre que acesso eu encontro coisas diferentes Você também pode acessar o nosso site e saber mais detalhes! Conteúdo exclusivo. Venha saber mais agora! 🙂