विदिशा
विदिशा जिले के लटेरी तहसील में आरी घाटी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब बारात लेकर एक पिकअप वाहन सिरोंज से लौट रहा था और आरी घाटी के समीप असंतुलित होकर पलट(Lateri road accident) गया।
जानकारी के अनुसार, इंदौर के पास मानपुर तहसील के आंवलीपुरा गांव से बारात सिरोंज आई थी। आदिवासी परिवार में शादी समारोह के बाद रात में बारात लौट रही थी कि तभी यह हादसा हो गया। घायलों को तत्काल लटेरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि पिकअप वाहन में बाराती शामिल थे वहीं दूल्हा-दुल्हन दूसरे वहां से आ रहे थे। गाड़ी में 16 बाराती सवार थे इनमें से चार घायलों को विदिशा जिला अस्पताल(Vidisha Accident News) रेफर किया गया है।
ये हुए घायल
दुर्घटना में घायल लोगों में हेमराज टाकिया(आदिवासी) (12), हजारी उर्फ बिहारी (40), लक्ष्मी बाई (22), द्वारकी बाई (35), सांतिबाई (30), अजय (13), छोटू (12), किशोर (13), जितेन्द्र (16), नंदू (40), तूफान (25), और रानी (3) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज लटेरी अस्पताल में चल रहा है।
वहीं मृतकों की पहचान आंवलीपुरा निवासी नारायण (20), करमदिया रतलाम निवासी गोकुल (18) और बरोद खंडवा निवासी बंसती बाई (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









