एग्जीबिशन से आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम 

Exhibition marks women’s march towards self-reliance  भोपाल। रिफ्रेशिंग ‌द्वारा फोर सीज़न बैंक्वेट हॉल कोहेफ़िज़ा में 13 और 14 दिसंबर को दो दिवसीय एग्जिबीशन का आयोजन होगा, जिसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस एग्जिबीशन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।  आयोजक अब्दुल रहमान रईस ने बताया कि एग्जिबीशन में रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुएं कम कीमत पर उपलब्ध रहेगी। इस आयोजन में मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के लगभग 80 से ज्यादा स्टाल लगेंगे। इसमें ब्रांडेड कंपनियों के स्टाल भी शामिल हैं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी प्ले जोन रखा गया है, जिससे उनके मनोरंजन के संपूर्ण साधन उपलब्ध रहेंगे। आयोजन के दूसरे दिन 14 दिसंबर को बॉलीवुड सिंगर सुपरहिट गीतों के प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शाम को रंगीन बनाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष प्रकार से अलग से स्थान रहेगा, जिसमें उनकी संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। recent visitors 80

Gold Silver Rupee: सोना 7 हफ्ते के हाई पर, चांदी 2 लाख के करीब; रुपया 90.56 के नए निचले स्तर पर फिसला

Gold Silver Rupee: सोना 7 हफ्ते के हाई पर, चांदी 2 लाख के करीब; रुपया 90.56 के नए निचले स्तर पर फिसला

Gold Silver Rupee: Gold at 7-week high, silver nears 2 lakh; Rupee slips to new low of 90.56 घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सोना साढ़े सात हफ्तों के उच्च स्तर के करीब बना रहा। एमसीएक्स पर फरवरी सोने का वायदा 0.02% की हल्की बढ़त के साथ ₹1,32,496 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यह बढ़त अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 25 आधार अंकों की ब्याज दर कटौती के बाद बने सकारात्मक रुझान का विस्तार है। इसके उलट, मार्च सिल्वर वायदा में रिकॉर्ड स्तरों के पास प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली, और यह 0.54% गिरकर ₹1,97,861 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी हाल ही में ₹2 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंची थी। बुलियन में यह उतार-चढ़ाव कमजोर डॉलर इंडेक्स, वैश्विक वित्तीय बाजारों में जारी अस्थिरता और फेड की नीति के बाद निवेशकों की सोने-चांदी में बढ़ती दिलचस्पी के बीच देखने को मिल रहा है।पिछले सत्र में तेज बढ़तवहीं गुरुवार के कारोबार में सोना और चांदी दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के साथ बंद हुए। गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2.06% की बढ़त के साथ ₹1,32,469/10 ग्राम पर सेटल हुआ। सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5.41% उछलकर ₹1,98,942 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी ने बनाया नया रिकॉर्डफेड की नीतिगत बैठक के बाद मिले संकेतों खासतौर पर 25 आधार अंकों की कटौती से कीमती धातुओं में मजबूत खरीद देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 65 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचकर नया रिकॉर्ड बना रही है, जबकि सोना सात सप्ताह की ऊंचाई पर है।रुपये अपने नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचावहीं शुक्रवार सुबह रुपये में भारी कमजोरी देखने को मिली और यह 24 पैसे टूटकर 90.56 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह ने बाजार भावनाओं को कमजोर किया है।कीमती धातुओं की तेजी को लेकर विशेषज्ञों की रायकीमती धातुओं में हालिया तेजी पर टिप्पणी करते हुए पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा कि मजबूत फंडामेंटल्स आने वाले सत्रों में भी सोना और चांदी की कीमतों को सहारा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजारों में रुपये की कमजोरी भी बुलियन को समर्थन प्रदान कर रही है। जैन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,040 प्रति औंस और चांदी $57.70 प्रति औंस के मुख्य सपोर्ट स्तरों को बनाए रख सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आज के सत्र में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। डॉलर इंडेक्स में हलचल, वैश्विक वित्तीय बाजारों की अस्थिरता और महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले बाजार दिशा खोजेगा।घरेलू बाजार में सोने के दामदिल्ली22 कैरेट (स्टैंडर्ड गोल्ड): ₹99,168 प्रति 8 ग्राम24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,06,784 प्रति 8 ग्राममुंबई22 कैरेट: ₹99,160 प्रति 8 ग्राम24 कैरेट: ₹1,06,720 प्रति 8 ग्राम recent visitors 100

प्रधानमंत्री आवास योजना फर्जीवाड़ा : 2.50 के बजाय खातों में भेजे 8.50 लाख रुपए, भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

प्रधानमंत्री आवास योजना फर्जीवाड़ा : 2.50 के बजाय खातों में भेजे 8.50 लाख रुपए, भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

Prime Minister Housing Scheme fraud: Rs 8.50 lakh sent to accounts instead of Rs 2.50 lakh, a major game of corruption PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत दमोह नगरपालिका में हुए बड़े फर्जीवाड़ा की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। पहले योजना की राशि में हेरफेर का मामला सामने आया था और अब एक ही नपा की अलग-अलग आइडी बनाकर उसमें राशि डलवाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीए के माध्यम से हुई ऑडिट की जांच में यह खुलासा हुआ है, जिसमें 83 से अधिक खातों में तय राशि से अधिक राशि पहुंचाई गई हैं, इनमें 2.50 लाख की जगह किसी में 7 लाख तो किसी में 8.50 लाख रुपए तक भेजे गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट दबाईऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 2022 से 2024 के बीच सबसे ज्यादा राशि गलत खातों में गई है। बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद नपा द्वारा कलेक्टर को गलत जानकारी देकर गुमराह करने की बात भी सामने आई है। दरअसल, शासन के माध्यम से पर्याप्त राशि दमोह नगरपालिका को मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास की किस्तें हितग्राहियों को नहीं मिल रही थी। जिसकी शिकायत बढऩे और योजना प्रभारी अशोक पाठक द्वारा योजना संबंधी फाइलें कार्यालय से गायब करने के बाद तत्कालीन सीएमओ प्रदीप शर्मा ने सागर की जीडीके एंड एसोसिएट चार्टेट एकाउंटेंट्स से ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। साथ ही हर एक बिंदू की जांच कराई गई थी। इसकी ऑडिट रिपोर्ट एजेंसी द्वारा बीते माहों में नगरपालिका को सौंप दी गई थी, लेकिन नगरपालिका ने इसे दबा लिया था। अब पूर्व पार्षद बिंदू पटोटिया ने उक्त ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त करके पूरा खुलासा है। साथ ही मामले को कलेक्टर के समक्ष भी प्रस्तुत किया है। इन खातों में नियम विरुद्ध भेजे गए पैसेपत्रिका ने पड़ताल की तो दमोहमें सामने आए इस मामले में दस्तावेज में सुनीता के खाते में तीन आइडी से 6 लाख, ताराबाई के खाते में तीन आइडी 5 लाख, उमाबाई के खाते में तीन आइडी से 5 लाख, विनोद कुमार के खाते में दो आइडी से 4 लाख, केशर बाई रैकवार के खाते में 2 आइडी से 4 लाख, मोहम्मद के खाते में चार आइडी से 7 लाख, सविता के खाते में 3 आइडी से 5 लाख, किरण के खाते में 6 आइडी से 8.50 लाख, लक्ष्मी के खाते में 5 आइडी से 7 लाख, लक्ष्मीबाई के खाते में 4 आइडी से 5 लाख, अनीता के खाते में 3 आइडी 5 लाख सहित 83 खातों में 3 लाख से अधिक राशि पहुंचाई गई है। मुख्यालय भेजी गई है ऑडिट रिपोर्टसीए द्वारा की गई ऑडिट रिपोर्ट को मुख्यालय को भेजा गया है। जिन भी खातों में अधिक राशि पहुंचने का बात है, ऐसे खातों पर होल्ड लगाए गए हैं। जांच में जो भी कार्रवाई होना है, वह उच्चस्तर से होगी। -राजेंद्र सिंह लोधी, सीएमओ नपा, दमोह recent visitors 94

धर्मेन्द्रसिंह राजपूत अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में केतन चतुर्वेदी पुनःनिर्वाचित

धर्मेन्द्रसिंह राजपूत अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में केतन चतुर्वेदी पुनःनिर्वाचित

Dharmendra Singh Rajput re-elected as State President and Ketan Chaturvedi as State Minister of ABVP Madhya Bharat Province भोपाल। धर्मेन्द्रसिंह राजपूत (भोपाल) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष और केतन चतुर्वेदी (बैतूल) प्रांत मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु पुनः निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यालय, भोपाल से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय के निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक पालीवाल ने बताया कि दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा एवं दोनों पदाधिकारी 14 से 16 दिसम्बर 2025 को डबरा में आयोजित अभाविप के 58वे प्रांत अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। धर्मेन्द्रसिंह राजपूत युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आरजीपीवी) भोपाल में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। आपके विभिन्न शोध पत्र प्रकाशित हुये हैं एवं सन् 2009 से आप विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता है, विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुये उज्जैन नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मध्यभारत प्रांत उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का आपने निर्वहन किया है। सत्र 2022-23 में आप प्रथम बार प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, सत्र 2023- 24 और 2024-25 में भी आपने प्रांत अध्यक्ष का दायित्व संभाला। इस वर्ष नवीन सत्र 2025-26 के लिए भी आप प्रांत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए है। केतन चतुर्वेदी की शिक्षा ग्वालियर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय से बी-कॉम तक हुई है। विद्यार्थी परिषद से संपर्क वर्ष 2016 से है एवं वर्ष 2021 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में ग्वालियर महानगर में भाग मंत्री, जीवाजी विश्वविद्यालय संयोजक, ग्वालियर महानगर सहमंत्री, भोपाल महानगर सहमंत्री एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता के नाते नर्मदापुरम जिला संगठन मंत्री, भोपाल महानगर सह संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। वर्ष 2023-24 में अभाविप के मध्यभारत प्रांत के सहमंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में वे नर्मदापुरम विभाग के विभाग संगठन मंत्री है। उनका केन्द्र बैतूल हैं। विभिन्न छात्र आंदोलन का आपने प्रभावी नेतृत्व किया है। प्रांत मीडिया संयोजक शिवम जाट ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रथम बार प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए। इस वर्ष सत्र 2025–26 के लिए आप पुनः अभाविप मध्यभारत के प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए हैं। recent visitors 83

70वां महापरिनिर्वाण दिवस: अजाक्स भवन भोपाल में डॉ. बीआर आम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक किया याद

70th Mahaparinirvan Day: Dr. BR Ambedkar remembered with reverence at Ajax Bhawan, Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा 6 दिसंबर को भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 70 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर तुलसी नगर स्थित अजाक्स भवन में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण और प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य मप्र अजाक्स सत्य विजय चन्दन भी परिवार सहित उपस्थित रहे। मौजूद अजाक्स पदाधिकारियों ने बाबासाहेब के बताये मार्ग पर समाज को आगे बढाने का संकल्प लिया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपस्थित मुद्दों पर विमर्श भी किया गया। इसके बाद करीब साढ़े 3 किमी तक पैदल मार्च निकला। जिसमें सैकड़ों पदाधिकारी शामिल थे। कार्यवाहक अध्यक्ष इंजी. एसएल सूर्यवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए सेकंड स्टाफ से प्रकाश तरण पुष्कर चौराहा और लिंक रोड नंबर 1 से बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां अजाक्स पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक लोगों की उपस्थिति में बाबासाहब को माल्यार्पण किया। साथ ही सभी ने अजाक्स के प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर षडयंत्रपूर्वक हंगामा मचाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने बाबा साहेब के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया। सभी ने प्रदेश में साप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना के साथ समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही करवाने का संकल्प लिया।  ज्ञात हो कि अजाक्स ने उक्त मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से समय माँग चुका है, लेकिन आज तक मुलाकात का समय नहीं मिला। जिससे अजाक्स में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए संघ पदाधिकारियों द्वारा यह ज्ञापन बाबासाहेब के चरणों में अर्पित कर राज्य सरकार से प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तथाकथित लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है l यहां उपस्थित लोगों ने बाबसाहब को श्रद्धापूर्वक याद कर उनके सम्मान में नारे लगाए।  इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष इंजी. एसएल सूर्यवंशी के साथ महासचिव एमसी अहिरवार, विजय शंकर श्रवण, राजवीर सिंह अग्निहोत्री, निर्मला पाटिल, हनुमंत प्रभाकर, अशोक बैन, विनोद बट्टी और निर्मला प्रधान, बीएल भूआर्य, बंसीलाल धनवाल, अवधनारायण मकोरिया, घनश्याम भकोरिया, रितेष मैना, लखन गंगवार समेत बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। recent visitors 124

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीकमगढ़ में विशेष ‘प्रभात गश्त’ — भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस सतर्कतात

Special ‘morning patrol’ in Tikamgarh on the instructions of the Superintendent of Police – Police vigilance increased in crowded areas टीकमगढ़। जिले में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में आज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष प्रभात गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के निर्देशन में जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल, व्यस्त बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती। संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखना और नागरिकों को यह भरोसा देना है कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति त्योहारों को सुरक्षित और निडर वातावरण में मना सके। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा। इसका लक्ष्य है नागरिकों को सुरक्षा, विश्वास और सामूहिक सौहार्द का पूर्ण अनुभव कराना। टीकमगढ़ जिला पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा वचन। recent visitors 109

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई पुलिस ने 4 वर्ष पुराने दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Under the “Nyay Path Abhiyan”, Sarwai police station arrested the absconding accused carrying a reward of ₹10,000 in a 4-year-old rape case. छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”। “न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सरवई के 4 वर्ष पुराने वर्ष 2021 के दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट प्रकरण में फरार ₹10000 के इनामी आरोपी रवि भुर्जी पिता मंगी प्रसाद भुर्जी निवासी ग्राम नांद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, आरक्षक पवन, प्रवीण की भूमिका रही। “न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 660 से अधिक प्रकरणों के 8 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान। Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur recent visitors 99