शोक की घड़ी में भाजपा का पचमढ़ी आयोजन नैतिकता का उल्लंघन: विभा पटेल

BJP’s Panchmarhi event in the hour of mourning Violation of ethics: Vibha Patel भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संवेदनशील नहीं है। उसका करुणा, वेदना, पीड़ा और मानवीयता से कोई सरोकार नहीं है। इसकी मिसाल अहमदाबाद विमान हादसे के चलते पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर स्थगित नहीं करना है।  श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से इस अकल्पनीय हादसे में सिर्फ यात्री और क्रू मेंबर्स ही नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज के कई छात्र, आम नागरिक समेत 275 लोग असमय काल के गाल में समा गए। इस शोक की घड़ी में वैश्विक नेताओं समेत देश-दुनिया में शोक की लहर है। लेकिन उत्सवप्रेमी भाजपा संगठनात्मक आयोजन के नाम पर विधायकों-सांसदों का तीन दिनी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर रही है। यह आश्चर्यजनक है क्योंकि इस दुर्घटना में भाजपा के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मृत्यु हुई है। इसके बावजूद भाजपा का कार्यक्रम को स्थगित नहीं करना और उद्घाटन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित करना उसके मानवता विरोधी चेहरे को प्रदर्शित करता है। यह सामाजिक मानदंडों, सामान्य शिष्टाचार और नैतिक सीमाओं का सीधा उल्लंघन है।  श्रीमती विभा पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के उस बयान की भी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ” ये एक्सीडेंट है.. एक्सीडेंट को कोई रोक नहीं सकता..’। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को कुछ भी बोलने से सोचना चाहिए। अभी देश अहमदाबाद विमान हादसे के सदमे से उबरा नहीं है। कई परिवार शोक और सदमे से घिरे है। यह हादसा न जाने कितने परिवारों के लिए विनाश का कारण बन गया, कितनों की दुनिया उजड़ गई। इसको समझते हुए भाजपा का अपने आयोजन को लेकर हठधर्मी वाला रवैया रखना उसके अमानवीय व्यवहार, आचरण और चरित्र को प्रदर्शित करता है। श्रीमती विभा पटेल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में भाजपा को सद् बुद्धि मिले, वह यही ईश्वर से प्रार्थना करती है। recent visitors 237

BJP नेता मनोहर के डर्टी पिक्चर कांड में पुलिस ने , अश्लील वीडियो वायरल करने पर चार टोल कर्मचारियों पर FIR

BJP नेता मनोहर के डर्टी पिक्चर कांड में पुलिस ने , अश्लील वीडियो वायरल करने पर चार टोल कर्मचारियों पर FIR

In BJP leader Manohar’s dirty picture case, police filed FIR against four toll employees for making obscene video viral दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का अश्लील वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अब चार टोल कर्मचारियों केस दर्ज किया है। कर्मचारियों पर वीडियो लीक करने और ब्लैकमेलिंग कर 25 हजार रुपए वसूलने का आरोप है। Manohar Dhakad Viral Video Case update: मंदसौर जिले में बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वीडियो में धाकड़ को एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ यौन संबंध बनाते देखा गया था। इस मामले में धाकर की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। अब मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ के अश्लील वायरल वीडियो में पुलिस ने कार्रवाई की है। हाई सिक्योरिटी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने चार टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन कर्मचारियों पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो लीक करने का आरोप है। ये सभी 13 मई की रात ड्यूटी पर थे। इस मामले में कंपनी ने इन कर्मचारियों को पहले ही काम से बर्खास्त कर दिया था। इस कंपनी के पास एनएचएआई के लिए कंट्रोल रूम ऑपरेशन का ठेका दिया गया था। 4 टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस13 मई की रात ड्यूटी पर मौजूद एमकेआई कंपनी के चार कर्मचारी अजय मीणा (27), कमलेश मेघवाल (32), रोहित नागर (27) और बन्ने सिंह चौहान (32) पर वीडियो लीक करने का आरोप है। कंपनी ने पहले ही चारों को बर्खास्त कर दिया था, अब पुलिस ने इन चारों के खिलाफ IT एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की पूछताछ में मनोहर लाल धाकड़ ने ब्लैकमेलिंग का जिक्र किया था। जिसके बाद पुलिस ने इसको लेकर जांच की। ब्लैकमेलिंग कर लिए गए थे 25 हजारएसपी अभिषेक आनंद के अनुसार, बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ ने पूछताछ में बताया कि वीडियो वायरल न करने की एवज में उसने 20 हजार रुपए नकद और 5 हजार रुपए यूपीआई से बन्ने सिंह को ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 309, 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। ये सभी एनएचएआई के लिए कंट्रोल रूम ऑपरेट कर रही कंपनी के कर्मचारी थे। मामले में एनएचएआई, एमकेसी और एमकेआई कंपनी के अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अब भी फरार, धाकड़ को जमानतअश्लील वीडियो के मामले में बीजेपी मनोहर धाकड़ के खिलाफ पहले ही IPC की धारा 296, 285, 3(5) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके एक दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन वीडियो में दिख रही महिला अब भी फरार है। धाकड़ के वकील ने की फोरेंसिक जांच की मांगबीजेपी नेता धाकड़ के वकील संजय सोनी ने कहा कि वीडियो के साथ एआई तकनीक से छेड़छाड़ की गई हो सकती है, इसलिए इसकी फोरेंसिक जांच जरूरी है। यह वीडियो एआई से एडिट किया हुआ भी हो सकता है। इसकी प्रामाणिकता जांचना जरूरी है। recent visitors 94

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: 95 लोग घायल, ईरान ने कहा – यह युद्ध की घोषणा है

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: 95 लोग घायल, ईरान ने कहा – यह युद्ध की घोषणा है

Israel attacks Iran LIVE: 95 people injured in Israeli attack; Iran calls it a ‘declaration of war’ नई दिल्ली ! मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर है। इजरायल ने गुरुवार देर रात ईरान पर हवाई हमला किया, जिसमें अब तक 95 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। ईरान ने इस कार्रवाई को ‘युद्ध की सीधी घोषणा’ करार दिया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने की बात कही है। दोनों देशों के बीच इस गंभीर टकराव से वैश्विक चिंता गहराती जा रही है। क्या हुआ इजरायली हमले में?सूत्रों के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार तीखी होती जा रही थी। तेहरान में विस्फोट की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनी गईं। स्थानीय अस्पतालों में घायलों की भारी भीड़ देखी गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ईरान की प्रतिक्रिया ईरान के राष्ट्रपति ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा,“यह हमला हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमला है। यह युद्ध की घोषणा है और हम इसका करारा जवाब देंगे।”ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इजरायल का पक्षइजरायल ने अभी तक आधिकारिक रूप से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस कार्रवाई को “सुरक्षा कारणों से किया गया आवश्यक प्रतिरोध” बताया है। इजरायल ने पहले भी कहा था कि वह ईरानी परमाणु कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर रोकने के लिए तैयार है। वैश्विक प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है और स्थिति को लेकर आपात बैठक बुलाई है।अमेरिका, रूस और चीन ने गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इस टकराव से वैश्विक शांति को खतरा है।भारत ने भी इस टकराव पर चिंता जताते हुए कूटनीतिक समाधान की अपील की है। क्या हो सकते हैं इसके परिणाम?विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष आगे बढ़ा, तो यह पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक सकता है। इससे न केवल तेल की कीमतों में उछाल आएगा, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं भी प्रभावित होंगी। इजरायल और ईरान के बीच यह संघर्ष एक नए युद्ध की आहट जैसा महसूस हो रहा है। आने वाले कुछ घंटे और दिन बेहद अहम होंगे। पूरी दुनिया की नजरें अब इन दो देशों पर टिकी हैं कि क्या यह तनाव और बढ़ेगा या कोई समाधान निकलेगा? recent visitors 102

जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के समीप लगी आग में दो एम्बुलेंश जली

जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के समीप लगी आग में दो एम्बुलेंश जली

Two ambulances were burnt in a fire near the oxygen plant in the district hospital premises सीधी । जिला अस्पताल के एम्बुलेंशों में फिर आग लगने का मामला सामने आया। आक्सीजन प्लांट के समीप आग की चपेट में दो एम्बुलेंशों के आने से हडक़म्प मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल नगर पालिका का फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के समीप कुछ बिगड़ी हालत में एम्बुलेंश खड़ी हुई थीं। कल शाम करीब 5:30 बजे अचानक एक एम्बुलेंश से आग की तेज लपटें तथा धुआं निकलना शुरू हो गया। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.एस.बी.खरे स्वयं मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व ही जिला अस्पताल परिसर से लगे पुराने सीएमएचओ कार्यालय के पीछे खड़ी कण्डम एम्बुलेंशों में आग लगने की घटना रात में सामने आयी थी। उस दौरान यह माना गया कि रात में किसी नशेड़ी द्वारा बीड़ी या सिंगरेट फेंकने से आग लगने की घटना हुई थी। इससे पूर्व भी पुरानी एम्बुलेंशों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। आज जिस स्थान पर बिगड़ी एम्बुलेंशों को खड़ा किया गया था वहां से बिजली का तार भी गुजरता है। फिर भी लापरवाही पूर्वक आक्सीजन प्लांट के समीप ऐसे जोखिम भरे स्थान में पुरानी एम्बुलेंशों को खड़ा किया गया था। जिला अस्पताल की बिगड़ी एम्बुलेंशों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पुरानी एम्बुलेंशों की सुरक्षा को लेकर कोई माकूल इंतजाम नहीं किये जा रहे हैं। पुरानी कण्डम एम्बुलेंशों की नीलामी की स्वीकृति न मिलने के कारण अस्पताल परिसर में पुराने सीएमएचओ कार्यालय के पीछे दर्जनों एम्बुलेंश खड़ी हुई हैं। नीलामी न होने के कारण अधिकांश एम्बुलेंश पूरी तरह से कण्डम हो चुकी हैं। इनका कहना हैजिला अस्पताल परिसर में जहां एम्बुलेंश खड़ी थीं। उसके ऊपर से बिजली के तार के गुजरने से शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आयी है। अस्पताल परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी भी रहती है। इस मामले में जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी।डॉ.एस.बी.खरे, सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधी recent visitors 105

बाबा साहब की मूर्ति लगाने का विरोध संघ समर्थक कर रहे हैंः गोविंद सिंह

बाबा साहब की मूर्ति लगाने का विरोध संघ समर्थक कर रहे हैंः गोविंद सिंह

Sangh supporters are opposing the installation of Baba Saheb’s statue: Govind Singh ग्वालियर। हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगाये जाने का विरोध आरएसएस के समर्थक लोग कर रहे है। जिस कारण प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट परिसर से मूर्ति को हटा दिया गया। यह समस्त देश की जनता का अपमान है। कुछ अलग विचारधारा के लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाई एवं अंबेडकर के पुतले जलाये। आज वही विचारधारा के लोग खुलेआम मूर्ति स्थापना का विरोध कर रहे है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहीं।डा. सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किये जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से न्यायालय की अनुमति और विधि सम्मत कार्रवाई के अनुरूप पूरी हो चुकी है। इसके बाबजूद यदि किसी विशेष मानसिकता या राजनीतिक दबाब में आकर यह प्रक्रिया रोकी गई है तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिये हम सामाजिक जनजागरण और राजनीतिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और हाईकोर्ट प्रशासन शीघ्र ही मूर्ति स्थापना की तारीख तय करें। पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, डबरा विधायक सुरेश राजे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता राम पाण्डे भी उपस्थित थे। recent visitors 79

विमान दुर्घटना के दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए भगवान चक्रधर से की प्रार्थना

विमान दुर्घटना के दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए भगवान चक्रधर से की प्रार्थना

Prayers were offered to Lord Chakradhar for the peace of the souls of the deceased passengers of the plane crash ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंडल में आज अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया की भीषण दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु भगवान श्री चक्रधर के चरणों में प्रार्थना की गई। मण्डल के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि अहमदाबाद में घटित भीषण हृदयविदारक विमान हादसे से सभी स्तब्ध, निःशब्द और दुखित है। ऐसे हादसों पर विश्लेषण से ज्यादा विलाप स्वीकार्य होता है। आधुनिकीकरण और वैज्ञानिक अनुसंधान भी ईश्वरीय प्राकृतिक प्रकोप के आगे निस्सहाय साबित हुए। ईश्वर मृतको को सद्गति और परिजनों को संबल प्रदान करें। ऐसे दुःखद घटनाक्रम पर अभिव्यक्ति के लिए शब्द एवं भाव भी अपर्याप्त हो जाते है। मृत्यु शाश्वत सत्य है परंतु इस तरह जाना या जाते हुए अपनों को देखना अकल्पनीय है। गोयल ने कहा कि सनातन धर्म मंडल परिवार की संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। recent visitors 95

बेबस मां, कलयुगी पुत्र-बहू ने हड़पा मकान, पुलिस को सुनाई फरियाद

बेबस मां, कलयुगी पुत्र-बहू ने हड़पा मकान, पुलिस को सुनाई फरियाद

Kaliyuga’s son and daughter-in-law usurped the house जबलपुर। बच्चे माता-पिता का अरमान, उम्मीद होते हैं, लेकिन कलयुगी दौर में जिस माता पिता ने उन्हें उंगलियां पकडक़र चलना सिखाया, खून पसीने की कमाई से उन्हें पाला पोसा, ताकि वे बुढ़ापे का सहारा बने लेकिन वे उन्हें रामभरोसे छोड़ रहे हैं। ताजा मामला शांति नगर का सामने आया। बेटा बहू ने मां के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे घर से निकाल दिया और उसके मकान को हड़प लिया अब वृद्धा दर-दर भटक रही है। मंगलवार को 75 वर्षीय वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। रोते-बिलखते हुए फरियाद सुनाई। रेवती बाई सोनी निवासी शांति नगर ने बताया कि उनका छोटा बेटा चन्द्रेश सोनी और बहू प्रीति सोनी ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। राशन कार्ड छीन लिया। उनके मकान को भी हड़प लिया है, वे दरदर भटक रही है, बड़ा बेटा इंदौर में रहता है जो फोन तक नहीं उठाता है। recent visitors 104