मुस्लिम युवक ने अमित बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की, दो साल तक शारीरिक शोषण किया

 भोपाल राजधानी में लव-जिहाद का एक नया मामला सामने आया है, जहां नईम खान नामक मुस्लिम युवक ने अमित बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की। कठिन समय में उसकी मदद कर विश्वास जीता। उसके बाद दो साल तक शारीरिक शोषण किया। महिला को युवक के मुस्लिम होने की खबर लगी, तो आरोपी ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। नईम ने हिंदू महिला को पूजा करने से रोका। उस पर दरगाह जाने, रोजा रखने व बुर्का पहनने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसने महिला के 14 वर्षीय बेटे का खतना करवाने को भी कहा। तंग आकर महिला ने यह बात हिंदू संगठनों तक पहुंचाई, जिसके बाद सोमवार शाम को महिला ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कमलानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नईम खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधीनियम, दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पति से अलग रह रही थी महिला     कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार 38 वर्षीय महिला बीते करीब 8 वर्ष से अपने पति से अलग रह रही है। करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात बरखेड़ा पठानी में रहने वाले नईम खान से हुई थी। नईम ने तब अमित बनकर महिला को परिचय दिया था। नईम खुद भी शादीशुदा है, लेकिन उसने महिला से यह बात छुपाकर रखी। वह बोरवेल की मशीन का काम करता है, जिससे आर्थिक रूप से सक्षम है। महिला का सहयोग करता रहा। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। महिला को पिछले दिनों आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला, तो उसने रिश्ते का विरोध किया। उसके बाद नईम ने महिला से शादी करने की बात कही। उसे पूजा करने व मंदिर जाने से रोकना शुरू किया। दरगाह जाने का दबाव बनाया। उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।   recent visitors 64

नौतपा में प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दूसरे दिन गर्मी के तेवर रहे ठंडे

भोपाल  प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को भीषण गर्मी का असर कमजोर रहा, लेकिन बढ़ी हुई नमी ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत और विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर है, जिससे नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे सोमवार को नौगांव, खजुराहो और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दमोह में 40.2 और नर्मदापुरम में 39.8 डिग्री रहा। बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश में लू चलती है और पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। बारिश ने दी राहत, लेकिन उमस बढ़ी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान तो कुछ हद तक गिरा, लेकिन उमस में इजाफा हो गया। मंडला में सबसे ज्यादा 11.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 6 मिमी, रतलाम और इंदौर में 6 व 1 मिमी, बैतूल में 4.4 मिमी और छिंदवाड़ा में 2.4 मिमी वर्षा हुई। अगले 2-3 दिन बारिश के आसार मौसम केंद्र के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस परेशानी बढ़ा सकती है। चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) भोपाल: अधिकतम 38.6 | न्यूनतम 26.8 इंदौर: अधिकतम 37.6 | न्यूनतम 26.7 ग्वालियर: अधिकतम 37.5 | न्यूनतम 29.6 जबलपुर: अधिकतम 38.3 | न्यूनतम 24.3 लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मई में बारिश-आंधी का दौर, दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलती हे तो रातें भी गर्म रहती हैं, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग रहा। लगातार 19 दिन तक बारिश हुई है। ऐसे में रविवार-सोमवार से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया। खासकर छतरपुर जिले के खजुराहो-नौगांव, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उज्जैन, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर में गर्मी का असर रहा। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद ही गर्मी का असर तेज होने की संभावना है। इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने के आखिरी दिनों में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल में भी बारिश-गर्मी का असर रहा अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली। वहीं, आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ओले, बारिश का दौर शुरू हो गया। 25 अप्रैल के बाद से ऐसा मौसम रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा हुआ। अब जानिए, 10 साल में कितना पारा… भोपाल में गर्मी-बारिश का ट्रेंड राजधानी में मई में मौसम के ट्रेंड की बात करें तो पिछले 10 साल में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही दौर रहा है। 2016 में पारा 46.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। इस महीने बारिश भी होती है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है। वर्ष 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले साल 26 मई को पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह 10 साल में छठवां 45 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इस साल बारिश भी हुई थी। इस बार भी बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, पारे में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन आखिरी सप्ताह में तेज गर्मी का असर रहने का अनुमान है।   recent visitors 67

राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने जड़ा थप्पड़, प्लेन से उतरने के तुरंत पहले पड़ी मार, मुंह छिपाने लगे इमैनुअल

हनोई  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ लगा रही हैं। ये वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वीडियो में फर्स्ट लेडी को वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे ऑन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं। हालांकि शुरूआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताता है, लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई। जिसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान में भी थोड़ा बदलाव आ गया। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण "पति-पत्नी का झगड़ा" बताया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति का पत्नी से हुआ था झगड़ा फ्लाइट से उतरते वक्त भी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी बगैर एक दूसरे का हाथ पकड़े उतरते दिख रहे हैं। जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इस दौरान काफी असहज दिख रहे थे। वो अपनी पत्नी को कुछ ऐसे देख रहे थे मानो वो कहीं सार्वजनिक तौर पर कोई कांड ना कर दें। आपको बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे एक असामान्य रिश्ता कहा जा सकता है। इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। बिगिट का जन्म 13 अप्रैल 1953 को हुआ था और वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 सालों के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 सालों की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं। इमैनुएनल मैक्रों ने 16 साल की उम्र में ब्रिगिट को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन मैक्रों के परिवार को ये रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। उनके समाज में भी शादी का काफी विरोध किया गया था। ब्रिगिट ने मैक्रों से शादी के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। साल 2007 में जब इमैनुएल मैक्रों 29 साल के थे और ब्रिगिट 54 साल की थीं, उस वक्त दोनों ने शादी कर ली थी। ये शादी फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक निजी समारोह में हुई थी। साल 2017 में जब इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने तो ब्रिगिट फ्रांस की फर्स्ट लेडी बन गईं। वो अभी भी अपने पति के सार्वजनिक जीवन में काफी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और करीब करीब उनके सभी विदेशी दौरे में उनके साथ होती हैं। recent visitors 59

ब्रिटेन : लिवरपूल में कार ने भीड़ को रौंदा, फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का चल रहा था जश्न, 47 लोग घायल

लंदन  ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का जश्न मना रही भीड़ को कार ने रौंद दिया, जिसमें 47 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार बच्चे हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन ने बताया कि 27 घायलों को चार अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। 20 लोगों को घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। पुलिस ने कहा है कि यह आतंकवादी हमला नहीं था। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं कहा है और वे जांच में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लिवरपूल के ही एक 53 वर्षीय गोरे व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि वह कार चालक है। मर्सीसाइड पुलिस की सहायक पुलिस कांस्टेबल जेनी सिम्स ने कहा, 'हमारा मानना है कि यह एक अलग घटना है और हम फिलहाल इसके संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना को आतंकवाद नहीं माना जा रहा है।' कैसे हुई घटना? लिवरपूल शहर के केंद्र में वाटर स्ट्रीट पर लिवरपूल फुटबॉल क्लब के प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान एक कार भीड़ में घुस गई और सड़क पर जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया। घटना शाम 6 बजे के बाद हुई, जब विजय परेड समाप्त होने वाली थी। घटना के बारे में 6 बजकर 7 मिनट पर कॉल आई, जिसके बाद एयर एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाएं शहर के केंद्र में स्थित वाटर स्ट्रीट पर पहुंच गईं। फायर टीम ने पाया कि चार लोग गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। उन्हें निकालने के लिए तेजी से काम किया गया। 20 मीटर तक रौंदते चली गई कार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 20 मीटर तक घसीटने के बाद कार रुक गई, जिसके बाद भीड़ ने वाहन पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। पुलिस जब आरोपी चालक को वैन में बैठाकर ले जा रही थी, उस दौरान भी भीड़ ने उस तक पहुंचने की कोशिश की। नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस ने घोषणा की कि रात 9.30 बजे सड़क को साफ कर दिया गया था। मर्सीसाइड पुलिस जांच का नेतृत्व कर रही है। पीएम स्टार्मर ने जताया दुख प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, लिवरपूल में दृश्य भयावह हैं- मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो घायल का प्रभावित हुए हैं। बाद में उन्होंने लिवरपूल में आपातकालीन सेवाओं के उल्लेखनीय साहस की तारीफ की और कहा, 'हर किसी को विशेष रूप से बच्चों को इस भयावहता के बिना अपने नायकों का जश्न मनाने में सक्षम होना चाहिए।' recent visitors 82

राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : समाधान शिविर से लोगों की मांगों और समस्याओं का हो रहा निराकरण: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा  राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री वर्मा ने स्थानीय बाबा कुटीर धाम के लिए 30 लाख रूपए, मुक्तिधाम मार्ग के लिए 10 लाख रूपए, जिम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं तीन ब्लॉक में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट देने की घोषणा की। इसी तरह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी और ग्राम बिजली  में महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन का लोकार्पण किया। इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त आवेदनों में 8821 मांग एवं 36 शिकायत से सम्बधित थे, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। पात्रता अनुसार हितग्राहियों क़ो योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने  कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के डेढ़ साल पूरे हो रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।     कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पदमा निषाद, कलेक्टर बी.एस. उइके, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। recent visitors 71

स्टॉक मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, क्‍या Covid-19 है वजह?

मुंबई देश में कोराना (Corona) का साया एक बार फिर मंडराने लगा है और लगातार इसके मामलों में इजाफा हो रहा है. इसका डर शेयर बाजार (Corona Fear On Share Market) पर भी दिखने लगा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां Sensex-Nifty दिनभर जोरदार तेजी के साथ भागते हुए नजर आए थे, तो वहीं मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 800 अंक से ज्यादा फिसलकर 81500 के नीचे कारोबार करता नजर आया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद की तुलना में 200 अंक से ज्यादा टूटकर रेड जोन में ट्रेड करता दिखा. शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस जैसे शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. धराशायी हुई सेंसेक्स और निफ्टी बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद 82,176.45 की तुलना में गिरावट लेकर 82,038.20 पर ओपन हुआ और महज कुछ मिनटों में ही ये इंडेक्स करीब 800 अंकों की गिरावट लेकर 81,303 पर कारोबार करता नजर आने लगा. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी और अपने पिछले बंद 25,001.15 की तुलना में फिसलकर 24,956.65 पर कारोबार की ओपनिंग की, लेकिन मिनटों में ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर 24,769 पर कारोबार करता दिखा. सबसे ज्यादा गिरावट वाले 10 स्टॉक बात करें शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Motors Share (1.50%), NTPC Share (1.54%), M&M Share (1.40%) और TCS Share (1.20%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में FirstCry Share (4%), GICRE Share (2.70%), Emcure Share (2.40%) फिसलकर कारोबार कर रहा था. बात स्मॉलकैप शेयरों की करें, तो RatGain Share (7.40%), Sagility Share (5%) और Infobean Share (4.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. एशियाई बाजारों में मिले थे सुस्ती के संकेत बाजार खुलने से पहले सप्ताह के दूसरे दिन मिले जुले ग्लोबल संकेत मिल रहे थे. जहां कुछ अमेरिकी इंडेक्स में ग्रीन बंद हुए थे, तो वहीं एशियाई बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी. जी हां, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) जहां मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. तो वहीं जापान का निक्केई (Japan Nikkei) करीब 100 अंक फिसलकर 37,440 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. हांगकांग के हैंगसेंग (Hang Seng) की बात करें, तो ये भी शुरुआती कारोबारी में 90 अंक की गिरावट लेकर 23,199 पर कारोबार कर रहा था. साउथ कोरिया का कोस्पी (KOSPI) में भी मामूली गिरावट देखने को मिली थी. कल दिनभर रही थी बाजार में तेजी बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर जोरदार तेजी देखने को मिली थी. बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 81,721.08 की तुलना में तेज उछाल के साथ 91,928.95 पर खुला था और 700 अंक से ज्यादा चढ़ गया था. हालांकि, कारोबार खत्म होते-होते BSE Sensex की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, फिर भी ये 455.38 अंक की तेजी लेकर 82,176.45 के लेवल पर क्लोज हुआ था. तो वहीं NSE Nifty 24,853.15 की तुलना में सोमवार को 24,919.35 के स्तर पर खुला और फिर 25,079 तक उछला, लेकिन अंत में निफ्टी इंडेक्स 148 अंकों की बढ़त के साथ 25,001.15 के लेवल पर बंद हुआ था. कोरोना फिर से डराने लगा सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब भारत में भी पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामले बढ़ (Covid-19 Cases In India) हैं और देश की तमाम स्वास्थ्य एजेंसीज कोरोना के मामलों पर नजर रखी हुई हैं और कई राज्यों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. चीन में कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़तों का प्रतिशत पिछले महीने 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.3 प्रतिशत हो गया है और वहां के अस्पतालों में वायरस के लिए A&E रोगियों की दर 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 16.2 प्रतिशत हो गई है. इसके अलावा ताइवान ने कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में 78 प्रतिशत की वृद्धि देखी है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में कोरोना के 104 एक्टिव केस (मामले) हैं. बीते एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं.वहीं, अब पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले केरल में 430 में है.   recent visitors 76

राज्य में किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठाव- मंत्री श्री राम विचार नेताम

रायपुर : खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: मंत्री राम विचार नेताम राज्य में किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठाव कृषि मंत्री ने 28 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देने की साथ ही उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का फील्ड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही किसान हितैषी कार्यक्रमोें की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संचालक कृषि राहुल देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसका लाभ किसानों को मिले इसके लिए किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनको इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किए जाने का काम विशेष रूप से किया जाएगा। किसान जागरूकता शिविरों में इस वाहन के माध्यम से विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचेगी और किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक खेती की जानकारी देगी। जिलों को वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित होने से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी। मंत्री नेताम ने इस मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि खरीफ सीजन 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। खरीफ के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कराए जाने के साथ ही किसानों को इसका तेजी से वितरण भी किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 14 लाख 62 हजार मेट्रिक टन है, जिसके विरूद्ध अब तक 8 लाख 48 हजार 604 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण तथा एक लाख 68 हजार 255 मेट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो कि भण्डारण की मात्रा का 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि उर्वरक कंपनियों से विभिन्न प्रकार की खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सतत् संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि राज्य की डिमांड अनुरूप उर्वरकों की रैक निर्धारित सेड्यूल के अनुरूप उपलब्ध हो सके। मंत्री नेताम ने बताया कि राज्य में मार्कफेड के डबल लॉक, सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर वर्तमान में कुल 3 लाख 90 हजार 840 मेट्रिक टन यूरिया, 86,046 मेट्रिक टन डीएपी, 1,14,539 मेट्रिक टन एनपीके, 67,640 मेट्रिक टन पोटाश तथा 1,89,539 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट उपलब्ध है। किसानों को समितियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। अब तक किसानों को 84,661 मेट्रिक टन यूरिया, 27,045 मेट्रिक टन डीएपी, 18,809 मेट्रिक टन एनपीके, 10,359 मेट्रिक टन पोटाश तथा 27,381 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न प्रकार की 6,80,350 मेट्रिक टन रासायनिक खाद राज्य में किसानों के वितरण हेतु उपलब्ध है।   मंत्री नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 4 लाख 95 हजार 57 क्विंटल बीज की डिमांड को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 4 लाख 29 हजार 535 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई हैै। समितियों में 2 लाख 31 हजार क्विंटल से अधिक बीज का भण्डारण कराया गया है। समितियों के माध्यम से किसानों को अब तक 47 हजार 881 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। राज्य में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। recent visitors 100