MY SECRET NEWS

Tuesday, April 14, 2026 11:37 am

नई दिल्ली
भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2025 तय की गई है. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी योग्यता
अग्निवीर एमआर पदों के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना आवश्यक है. वहीं, एसएसआर पदों के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी अनिवार्य विषयों के साथ कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है.

उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर 02/2025 बैच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए. वहीं, 01/2026 बैच के लिए 1 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच और 02/2026 बैच के लिए 1 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये जमा करने होंगे. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. ध्यान रहे, बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर "Agniveer Applications Open. Click here to Apply" लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब नया पंजीकरण करने के लिए "Register" पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई अन्य जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए सेव रख लें.

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0