बड़वानी
मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने संयुक्त जनसुनवाई करते हुये 44 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
दिलवाई जाये ट्रायसिकल
जनसुनवाई में ग्राम गुमड़ियाखुर्द निवासी श्री भारसिंग ने आवेदन देकर बताया कि उनके दिव्यांग है तथा उनके पास बैटरी वाली ट्रायसिकल नही है। जिसके कारण उन्हे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः उन्हे ट्रायसिकल दिलवाई जाये।
इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को सामाजिक न्याय विभाग के सहायक संचालक को भेजकर नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया।
करवाया जाये भूमि का सीमांकन
जनसुनवाई में ग्राम टाकली निवासी संतोष पिता आटिया ने आवेदन देकर बताया कि राजस्व रिकार्ड में उनके नाम से भूमि दर्ज चली आ रही है। उन्होने अपनी भूमि के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय पानसेमल में आवेदन दिया परन्तु अभी तक सीमांकन नही हुआ है। अतः उनकी कृषि भूमि का सीमांकन किया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को तहसीलदार पानसेमल को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
जनसुनवाई में ग्राम सांवरियापानी निवासी श्री दुलीचन्द ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पानी तो है, परन्तु लाइट कम आने से गांव वालों को पीने का पानी नही मिल रहा है। लाईट का वोल्टेज हमेशा कम रहता है। जिसके कारण खेत में भी सिंचाई के लिए पानी की समस्या है। खेत की साईड से कुआं भी है, परन्तु लाईट कम होने से विद्युत की मोटर भी नही चल पाती है। इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को विद्युत विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण हेतु निर्देशित किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









