MP Amazing: Villagers beat RI and Patwari, even tore map and Khasra
कटनी । जिले के एक गांव में सीमांकन करने गए आरआई और पटवारी के साथ ग्रामीण ने जमकर पिटाई कर दी। गांव के एक युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। राजस्व संघ की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दरअसल कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम गूडा में जमीन सीमांकन के दौरान गांव के ही युवक ने आरआई और पटवारी के साथ मारपीट कर दी। आरआई मोहन साहू ने बताया की गांव के सरपंच ने जमीन सीमांकन का आवेदन दिया था तहसीलदार के निर्देश पर सीमांकन करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जा रही थी, तभी गांव का महेंद्र लोनी आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद के दौरान युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। विवाद में पटवारी मृगेंद्र शुक्ला और दान सिंह के साथ भी युवक ने मारपीट की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। देर शाम पटवारी संघ के द्वारा FIR लिखाई गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि आरआई के आवेदन पत्र के मारपीट और धमकाने वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है
जबलपुर शहर में यातायात नियंत्रित बना बीमारी, चार चौराहों पर
Traffic management has become a problem in Jabalpur city; preparations are underway to install new signals at four intersections. विशेष संवाददाता:…
बुधनी वन क्षेत्र में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के
The Collector has submitted a report to the Chief Minister regarding the demolition of tribal homes in the Budhni forest…
हेड कॉन्स्टेबल निकला 6.26 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 15
Head Constable found to own assets worth ₹6.26 crore; Lokayukta raids 15 locations. इंदौर । इंदौर और देवास जिलों में भ्रष्टाचार…
जबलपुर: कालीमठ गरबा महोत्सव का भव्य समापन, गरबा की धुन
Jabalpur: Kalimath Garba Festival concludes with grand celebrations; women and children dance to the tunes of Garba. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता…
झूले से गिरकर बच्चे का पैर फ्रैक्चर, प्राचार्य और प्रबंधन
Child’s leg fractured after falling from a swing, court notice to principal and management. 30 अक्टूबर को न्यायालय में हाजिर होकर…
संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में भी RTI को गंभीरता से
RTI matters are not being taken seriously at the Divisional Joint Director’s office either. सुनवाई के लिए बुलाकर अधिकारी खुद नदारद,…