जीतू ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा: भोपाल में राज्यपाल ने किया झंडावंदन

Jitu hoisted the flag at the PCC office, CM hoisted the tricolor in Indore: Governor saluted the flag in Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  पीसीसी कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं। recent visitors 184

किसान आज देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे: भाजपा नेताओं के घर और मॉल के बाहर प्रदर्शन होंगे; डल्लेवाल की सेहत में सुधार हो रहा

Farmers will take out tractor march across the country today: Protests will be held outside the homes and malls of BJP leaders; Dallewal’s health is improving नई दिल्ली। फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगों को लेकर किसान आज हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक), किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था। ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक भाजपा नेताओं के घर और मॉल के सामने निकाले जाएंगे। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन का आज 62वां दिन है। ग्लूकोज चढ़ाने और मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। recent visitors 208

भाजपा जिला अध्यक्ष : इंदौर में अब भी फंसा पेच, मंत्री विजयवर्गीय-सिलावट में तकरार

BJP District President: Trouble still stuck in Indore, dispute between Minister Vijayvargiya and Silavat BJP District President : पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्षों के शेष बचे पांच में से दो जिलों की घोषणा की गई। जिसमें छिंदवाड़ा से शेषराव यादव और और नरसिंहपुर से रामस्नेही पाठक को अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन तीन जिलों का इंतजार अभी भी जारी है। इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण और निवाड़ी जिलों की घोषणा अभी शेष है। छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि पूरी ताकत लगाने के बावजूद उनके धुर विरोधी शेषराम यादव को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। शेषराम अभी कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी थे। बता दें बंटी ने टीकाराम चंद्रवंशी का नाम आगे बढ़ाया था, लेकिन इस नाम को लेकर छिंदवाड़ा के पुराने भाजपा नेता लामबंद हो गए हैं। भाजपा नेताओं का आरोप था कि चंद्रवंशी पर गबन, 420 के प्रकरण दर्ज हैं। वह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर बाहर हैं। ऐसे में संगठन ने विवाद से बचने के लिए चंद्रवंशी का नाम ड्रॉप कर दिया। नरसिंहपुर में अध्यक्ष के नाम की घोषणा में देरी की वजह मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री राव उदय प्रताप के बीच अपने गुट का अध्यक्ष बनाने की आंतरिक खींचतान रही। लेकिन बाद में प्रहलाद पटेल की पसंद चली है।मंत्री विजयवर्गीय-सिलावट में तकरार संगठन की कई कोशिशों के बावजूद इंदौर के जिला अध्यक्षों का(BJP District President) विवाद लगातार जारी है। इंदौर ग्रामीण में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय(Minister Kailash Vijayvargiya) चिंटू वर्मा के नाम पर अड़े हुए हैं। तो सिंधिया गुट के मंत्री तुलसी सिलावट(Tulsi Silavat) अंतर दयाल के नाम की पैरवी कर रहे हैं। इसी के अलावा दूसरा पेंच ये भी है कि कैलाश इंदौर ग्रामीण के साथ-साथ शहर में भी अपना आदमी चाहते है। लिहाजा यहां पेच इतना फंस चुका है कि कई प्रयासों के बावजूद अंतिम सहमति नहीं बन पा रही है। recent visitors 169

AIIMS की बदहाली पर फिर बरसे राहुल गांधी, दिल्ली CM-केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- मरीजों के परिजनों को मिले सुविधा

congress lop rahul gandhi writes letter delhi cm atishi union health minister aiims bad condition patient दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AIIMS के हालात और मरीजों तथा उनके परिवारों को उचित सुविधा दिलाने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को लेकर लगातार सक्रिय हैं. पिछले हफ्ते AIIMS का दौरा करने के बाद आज सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने लंबे पोस्ट में AIIMS के बदहाली को लेकर पत्र लिखा है. राहुल ने पोस्ट कर बताया, “देशभर से दिल्ली स्थित AIIMS आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री (आतिशी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (जेपी नड्डा) को पत्र लिखा है.” AIIMS की बदहाल स्थितिः राहुल गांधीउन्होंने आगे लिखा, “पिछले दिनों मैंने देखा कि दिल्ली में ठिठुरती ठंड में कई लोग मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं, जहां न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही शौचालय की. आसपास कूड़े-कचरे का बड़ा सा ढेर भी लगा रहता है. इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का AIIMS आना यह दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं वहां उन्हें सस्ती और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.” दिल्ली और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सुविधा मुहैया कराने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे पत्र का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस संकट के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाएंगे. साथ ही यह भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार अगामी बजट में पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए ठोस पहल करेगी और उसके लिए जरूरी संसाधनों को आगे बढ़ाएगी.” AIIMS के बाहर नरक जैसी स्थितिः राहुलइससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते शनिवार को आरोप लगाया कि यहां AIIMS के बाहर मरीज और उनके परिजन ‘नरक’ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. इस बदहाली के लिए केंद्र और दिल्ली की सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं. राहुल ने पिछले दिनों AIIMS के बाहर मौजूद कई मरीजों के परिजनों से मुलाकात की थी और हालचाल के साथ ही उनकी तकलीफों के बारे जाना था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली गई हैं? दिल दहला देने वाला नजाराः राहुल गांधीकांग्रेस नेता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, और AIIMS में सस्ते और सटीक इलाज की उम्मीद में मरीज भारी कीमत चुका रहे हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली के AIIMS के बाहर पहुंच कर मरीजों और सुविधाओं का हाल जानने पहुंचा लेकिन वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था.” ठंड और गंदगी पर निराशा जताते हुए राहुल ने कहा, “देश के अलग-अलग कोनों से आए मरीज और उनके परिवार, जो इलाज की आस में यहां दिल्ली पहुंचे हैं, सड़कों और सबवे में ठंड और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं.” उनके मुताबिक, कैंसर से लेकर हर्ट की परेशानी हर परिवार के पास ऐसी एक दर्दनाक कहानी है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की नाकामी यहां पर साफ दिखाई देती है. recent visitors 177

मंत्री इंदर सिंह परमार का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘विदेशी मां का बेटा कभी…’

minister inder singh parmar controversial statement on rahul gandhi congress Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विदेशी महिला का बेटा कभी भी देश भक्त नहीं हो सकता. राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी के बयान पर चाणक्य के समय के घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा, “कांग्रेस के नेतृत्व को यह पता ही नहीं है कि हमें देश के साथ बोलना है या दूसरे देश के साथ. ताजा बयान देखिए, इस देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारत राज्य के खिलाफ बोलने का साहस हो गया है.” ‘विदेशी महिला का बेटा नहीं हो सकता देशभक्त’उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी तब यह शर्त रखी गई थी कि महिला से पैदा हुआ पुत्र मगध का कभी सम्राट नहीं बनेगा, तब चंद्रगुप्त मौर्य को यह वचन देना पड़ा था.” उन्होंने कहा, “मेरी मान्यता है कि विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता. राहुल गांधी के आचरण लगातार देश विरोध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और सारी दुनिया देख रही है.” गुटबाजी पर क्या कहा?वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, “कांग्रेस में गुटबाजी है, नीचे तक गांव और पंचायत में भी गुटबाजी है, कांग्रेस बंटी हुई है. किसकी कांग्रेस, किस व्यक्ति की कांग्रेस, यह बड़ा रोग लग चुका है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो कहा है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, वह सही है.” मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में निजी महाविद्यालयों को मान्यता दिए जाने के मामले पर कहा कि पूरे ही मामले की जांच चल रही है. सरकार सख्त से सख्त कदम उठाने की तरफ आगे बढ़ रही है. इतना ही नहीं, जितने भी निजी महाविद्यालय चल रहे हैं, उनकी भोपाल स्तर से जांच चल रही है. सभी महाविद्यालयों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है. अब, मान्यता संबंधी नियम को भी बदला जाएगा, इसके लिए सरकार अपने स्तर पर निर्णय करेगी. recent visitors 218

Delhi Elections 2025:3 करोड़ से सीधा 96 करोड़… 5 साल में बढ़ी प्रवेश वर्मा की संपत्ति, आप ने उठाए सवाल

pravesh verma movable assets increased from rs 3 20 crore to rs 96 50 crore aap raised questions Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पोस्टर वॉर के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। आप ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति को लेकर सवाल खड़े किए है। उनकी संपत्ति बीते 5 सालों में इतनी तेजी से बड़ी है कि जितना कोई बड़े बिजनेसमैन के व्यापार में ग्रोथ नहीं होती है। 5 साल में चल संपत्ति 3.20 करोड़ से पहुंची 96.50 करोड़आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग में दिया गया शपथ पत्र वर्मा का शपथ पत्र कहता है कि बीते पांच साल में उनकी संपत्ति तीन करोड़ से बढ़कर 96 करोड़ हो गई है। आप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी वर्मा के पास आय बढ़ाने का क्या जादू है, इसके बारे में उन्हें बताना चाहिए।यह भी पढ़ें संपत्ति 2915 प्रतिशत का हुआ इजाफाआप ने कहा कि प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति जो 5 साल पहले 3 करोड़ 20 लाख की थी। अब यह बढ़कर 96 करोड़ 50 लाख पहुंच गई है। इसमें 2915 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा भाजपा के आदर्श नेता हैं। इनका एफिडेविट 18 अप्रैल 2019 का है, जब यह लोकसभा के लिए चुनाव लड़े थे। उसके बाद जनवरी 2025 का इनका दूसरा एफिडेविट सत्यापित है कि उनके पास कितनी संपत्ति है, चल-अचल और कितनी इनकी वार्षिक कमाई है। recent visitors 201

छतरपुर : प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री का औचक निरीक्षण: गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Union Minister’s surprise inspection of district hospital: expressed displeasure over dirt and disorder छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। सर्दी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम को ब्लड डोनेट करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईजब उनसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल सभी मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक भेजने वाले डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा करने की बात कही। recent visitors 174