महू पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ में शामिल होंगे

CM Sukhu and Pratibha Singh reached Mhow: will join the Congress’s constitution campaign कल से 3 दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्दौर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं। महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे। recent visitors 213

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 11.30 इंदौर आकर महू जाएंगे

Congress leader Rahul Gandhi will arrive in Indore today at 11.30 and go to Mhow  इन्दौर। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे। वे महू में दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां आधे घंटे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज के पास स्थित हेलीपेड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी पूर्व और कांग्रेस शासित राज्यों के वर्तमान और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’ रैली के आगाज किया जाएगा। recent visitors 132

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर ना विधुत सज्जा और ना तिरंगा ध्वज क्यों।

Why are there no electrical decorations or tricolour flags on the statues of great men? कल गणतंत्र दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदमकद बेनर होर्डिंग पोस्टर्स लगाऐं गये। इन्दौर। तिरंगा ध्वज उससे छोटा रखा गया मुख्य आयोजन जगह पर क्यों सवाल, साथ ही गणतंत्र दिवस था क्या नगरनिगम, मप्र शासन इन राष्ट्रीय नेताओं, महापुरूषों की, शहीदों की, बलिदानीयों की प्रतिमाओं के आसपास रोशनी नहीं करवा सकती थी। तिरंगा ध्वज खातिर जहां जहां स्टैंड बना हुआ है वहां वहां ध्वज नहीं फहराया जा सकता था। हालात यह है कि राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर गंदा कटा फटा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है,, और स्टैंड पर अन्य ध्वज,,, राष्ट्रीय संपतियों, शासकीय कार्यालयों पर, नगरनिगम कार्यालय पर आदि जगहों पर रोशनी की गई इन प्रतिमाओं पर क्यों नहीं कि। मप्र कांग्रेस कमेटी ने सीधे सीधे भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तथा नगरनिगम परिषद् पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का महिमा मंडन करने में सरकारी धन खैरात की तरह खर्च किए गए परंतु महापुरूषों, बलिदानी शहीदों ,, स्वतंत्रता संग्रामके नायकों को भूला दिया  क्योंकि ये सब संघ की विचारधारा से जुड़े हुए नहीं थे,संघ और भाजपा का चरित्र इससे स्पष्ट होता है। लेख  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र  recent visitors 129

राजस्थान: उदयपुर में राज्यपाल-CM ने झंडा फहराया,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने तिरंगा फहराया, देशभक्ति के रंग में रंगा प्रदेश

Rajasthan: Governor-CM hoisted the flag in Udaipur, PCC Chief Govind Singh hoisted the tricolor at the State Congress office, the state was painted in the color of patriotism उदयपुर । गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा राजस्थान देशभक्ति के रंग में रंग गया है। सुबह से ही देशभक्ति गाने बज रहे हैं। भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। प्रदेश का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हो रहा है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम नेता-मंत्री, अधिकारी भी मौजूद रहे। रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने झंडा फहराया। दीया कुमारी ने कहा- संविधान पर हमें गर्व है। देश निर्माण में योगदान देने की हमारी भी जिम्मेदारी है। डोटासरा ने कहा- बाबा साहब ने संविधान लिख अधिकार और कर्तव्य दिए। कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए प्राण दिए। recent visitors 214

जीतू ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा: भोपाल में राज्यपाल ने किया झंडावंदन

Jitu hoisted the flag at the PCC office, CM hoisted the tricolor in Indore: Governor saluted the flag in Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  पीसीसी कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं। recent visitors 187

जीतू पटवारी, सिंघार, कटारे समेत कांग्रेस नेता जबलपुर पहुंचे: महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की जय संविधान रैली, तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

Congress leaders including Jitu Patwari, Singhar, Katare reached Jabalpur जबलपुर । 27 जनवरी को अंबेडकर जी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में, कांग्रेस “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में भाजपा शासन के दौरान प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस शंखनाद करेगी। इस बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेता जबलपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक बुधवार सुबह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, हेमंत कटारे और अरुण यादव फ्लाइट से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सभी नेता सर्किट हाउस क्रमांक 1 पहुंचे। सुबह 10:00 बजे से ये नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें 27 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली “जय संविधान रैली” की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सुबह 11:00 बजे चारों नेता पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। recent visitors 162

AIIMS की बदहाली पर फिर बरसे राहुल गांधी, दिल्ली CM-केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- मरीजों के परिजनों को मिले सुविधा

congress lop rahul gandhi writes letter delhi cm atishi union health minister aiims bad condition patient दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AIIMS के हालात और मरीजों तथा उनके परिवारों को उचित सुविधा दिलाने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को लेकर लगातार सक्रिय हैं. पिछले हफ्ते AIIMS का दौरा करने के बाद आज सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने लंबे पोस्ट में AIIMS के बदहाली को लेकर पत्र लिखा है. राहुल ने पोस्ट कर बताया, “देशभर से दिल्ली स्थित AIIMS आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री (आतिशी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (जेपी नड्डा) को पत्र लिखा है.” AIIMS की बदहाल स्थितिः राहुल गांधीउन्होंने आगे लिखा, “पिछले दिनों मैंने देखा कि दिल्ली में ठिठुरती ठंड में कई लोग मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं, जहां न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही शौचालय की. आसपास कूड़े-कचरे का बड़ा सा ढेर भी लगा रहता है. इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का AIIMS आना यह दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं वहां उन्हें सस्ती और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.” दिल्ली और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सुविधा मुहैया कराने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे पत्र का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस संकट के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाएंगे. साथ ही यह भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार अगामी बजट में पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए ठोस पहल करेगी और उसके लिए जरूरी संसाधनों को आगे बढ़ाएगी.” AIIMS के बाहर नरक जैसी स्थितिः राहुलइससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते शनिवार को आरोप लगाया कि यहां AIIMS के बाहर मरीज और उनके परिजन ‘नरक’ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. इस बदहाली के लिए केंद्र और दिल्ली की सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं. राहुल ने पिछले दिनों AIIMS के बाहर मौजूद कई मरीजों के परिजनों से मुलाकात की थी और हालचाल के साथ ही उनकी तकलीफों के बारे जाना था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली गई हैं? दिल दहला देने वाला नजाराः राहुल गांधीकांग्रेस नेता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, और AIIMS में सस्ते और सटीक इलाज की उम्मीद में मरीज भारी कीमत चुका रहे हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली के AIIMS के बाहर पहुंच कर मरीजों और सुविधाओं का हाल जानने पहुंचा लेकिन वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था.” ठंड और गंदगी पर निराशा जताते हुए राहुल ने कहा, “देश के अलग-अलग कोनों से आए मरीज और उनके परिवार, जो इलाज की आस में यहां दिल्ली पहुंचे हैं, सड़कों और सबवे में ठंड और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं.” उनके मुताबिक, कैंसर से लेकर हर्ट की परेशानी हर परिवार के पास ऐसी एक दर्दनाक कहानी है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की नाकामी यहां पर साफ दिखाई देती है. recent visitors 179