CM Sukhu and Pratibha Singh reached Mhow: will join the Congress’s constitution campaign
कल से 3 दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
इन्दौर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं।
महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे।