Sunday, July 12, 2026 10:12 am

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 11.30 इंदौर आकर महू जाएंगे

Congress leader Rahul Gandhi will arrive in Indore today at 11.30 and go to Mhow 

इन्दौर। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे। वे महू में दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां आधे घंटे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज के पास स्थित हेलीपेड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी पूर्व और कांग्रेस शासित राज्यों के वर्तमान और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’ रैली के आगाज किया जाएगा।

Loading spinner
Advertisement