आखिरकार इंदौर के भी बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित

Finally declared BJP District President of Indore too भोपाल ! लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद आखिरकार बीजेपी ने इंदौर के दोनों जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने इंदौर नगर में सुमित मिश्रा और इंदौर ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों के चुनाव की रायशुमारी की प्रक्रिया दिसंबर में ही पूरी कर ली थी। लेकिन नेताओं के बीच आपसी खींचतान के चलते जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने में 12 दिन का वक्त लग गया। 12 जनवरी को बीजेपी ने सिर्फ दो जिलों- उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्ष घोषित करके शुरुआत की थी। recent visitors 138

जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत; 50 मजदूर घायल

Major accident in JK Cement Plant, slab under construction fell, two workers died; many injured पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि अब तक घायल मजदूरों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। रक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है। recent visitors 170

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, इंदौर-भोपाल हाईवे पर हुआ हादसा

Congress State President Jitu Patwari’s car hit by a truck, accident happened on Indore-Bhopal highway मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है। बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं। ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है। जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। recent visitors 188

छतरपुर: आयुष्मान कार्ड फिर भी देना होगा पैसा : जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर से शिकायत

Even if you have Ayushman card, you will still have to pay money: Money demanded for CT scan in district hospital, complaint to collector छतरपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सीटी स्कैन के लिए अवैध वसूली का प्रयास किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने दिनभर दस्तावेजों की फोटोकॉपी के नाम पर उन्हें परेशान किया और फिर पैसों की मांग की। बुजुर्ग महिला आशा देवी शर्मा को किडनी इन्फेक्शन के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को वह सीटी स्कैन कराने पहुंचीं। महिला के परिजनों को कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक परेशान किया। कर्मचारियों ने बार-बार दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी और फिर पैसों की मांग शुरू कर दी। शाम 4:30 बजे महिला का बेटा रामजी शर्मा मां को व्हीलचेयर पर लेकर सीटी स्कैन के लिए पहुंचा, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनके बेटे रामजी शर्मा को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रामजी शर्मा ने कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता और एसडीएम अखिल राठौर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। recent visitors 187

छतरपुर : रिश्वतखोर पटवारी  गिरफ्तार: घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत को EOW ने 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, चौकीदार फरार

Ghuwara: Bribe-taking Patwari arrested: EOW caught Patwari Devendra Rajput red-handed taking 5 thousand rupees, watchman absconded छतरपुर । बुधवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। घुवारा के सदर पटवारी देवेंद्र राजपूत को जमीन की तरमीम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले के अनुसार, पटवारी देवेंद्र राजपूत ने प्रकाश सिंह से जमीन की तरमीम के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह पहले ही 2 हजार रुपए ले चुका था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब पटवारी तहसील परिसर में बचे हुए 5 हजार रुपए ले रहा था, तभी ईओडब्ल्यू की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले में शामिल चौकीदार मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू से की थी शिकायत शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने पटवारी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की डीएसपी उमा नवल आर्या और निरीक्षक संजय बेदिया के नेतृत्व में टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 231

मध्यप्रदेश वासियों को अगले 3 दिन कड़ाके की सर्दी से राहत: 2 फरवरी से बढ़ेगी ठंड, ग्वालियर-उज्जैन में भी

Madhya Pradesh residents will get relief from severe cold for the next 3 days: Cold will increase from February 2, even in Gwalior-Ujjain भोपाल । मध्यप्रदेश में 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है। इससे पहले कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 1 और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का पश्चिमी-उत्तरी हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इसलिए बारिश होने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 30 जनवरी: दिन और रात में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 31 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। recent visitors 212

भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed MP NEWS ! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 172