ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

Children gave colourful presentations in Grade Pongal Celebration  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। तमिल संगम द्वारा 19 जनवरी को कैरियर कॉलेज के ऑडिटोरियम में ग्रेड पौंगल सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें तमिल समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु कला और संस्कृति से जुड़े 20 प्रसिद्ध कलाकारों ने लाइफ परफॉर्मेंस दी। इस आयोजन में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 15 कलाकारों ने भी भाग लिया। इन सभी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को आंनद से भर दिया। तमिल संगम संगठन के अध्यक्ष पी राजू ने कहा कि हम प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं ताकि समाज में एकता का भाव बना रहे। वही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची डॉ स्वाति पिल्लई ने सभी बच्चों का हौंसला बढ़ाया। डॉ स्वाति  ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में पहुँचकर बड़ा अच्छा लग रहा है। वही उनके पिता एसके पिल्लई ने बताया कि मेरी बेटी 3 वर्ष की आयु से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रही है। मुझे गर्व है कि मेरी बिटिया ने इसी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी पीएचडी भी की है। मेरी बेटी ने मेरे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। recent visitors 128

1 फरवरी से शुरु हो रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’, जानें आवेदन की आखिरी तारीख, गाइडलाइन जारी

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana : मध्य प्रदेश में आगामी 1 फरवरी 2025 से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ की शुरुआत होने जा रही है। योजना के तहत शिर्डी की यात्रा कराई जा रही है। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। शिर्डी की यात्रा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन राज्य के जबलपुर रेलवे स्टेशन से 1 फरवरी 2025 को रवाना होगी। शिर्डी के लिए जबलपुर जिले से 300 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। जबलपुर से शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए 21 जनवरी तक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बुजुर्ग तहसील स्तररांझी, गोरखपुर, आधारताल, सिहोरा, पाटन, मंझौली, कुंडम, पनागर, शाहपुरा और जबलपुर तहसील कार्यालय के साथ साथ नगर निगम, नगरपालिका और पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। यात्रा को लेकर जबलपुर कलेक्टर की ओर से पूरी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। recent visitors 206

भाजपा सरकार का नया कौतुक,,, धारणा प्रमाण पत्र।

BJP government’s new prodigy,,, perception certificate. भोपाल। आज 261 गांवो में 61900 से अधिक भु अधिकार पुस्तिका बांटी गई है। सवाल उठता है क्या मुख्यमंत्री यह बताएंगे कि यह रहवासी क्षेत्रों ने सरकारी जमीनों पर मकान बनाया,,, क्या मप्र में या देश में भुराजस्व संहिता नहीं है, क्या संपत्तियों का पंजीयन रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के लागू होने से पहले से चल रहा। स्टाम्प एक्ट 1899 से चलन में है। गांव आजादी के पहले से बसे हुए हैं। पिंडियों से लोग रह रहे। परिवार की पिंडियों से रेवेन्यू रिकार्ड, पंचायत अधिनियम अंतर्गत गांव की पंचायत में, जिला प्रशासन के रिकार्ड में नाम दर्ज है। डॉ मोहन यादव को पता ना हो कि मप्र में पंचायत सर्टिफिकेट, सम्पतिकर रसीद या अन्य दस्तावेज से नाम मात्र के शुल्क पर सहस्वामित्व दस्तावेज पंजीयन करवाने का विधान 2003 से कांग्रेस सरकार ने बनाया दिग्विजय सिंह सरकार ने महिलाओं खातिर बडी सौगात दी,, पत्नी, बेटी,बहु के नाम 1फीसदी स्टाम्प शुल्क तथा रसीद पर सम्पत्ति के दस्तावेज सहस्वामित्व दस्तावेज रुप में व्यवस्था की,,,यह जरूर हुआ भाजपा सरकार ने इस योजना को खत्म नहीं किया परंतु स्टाम्प ड्यूटी पिछले दरवाजे से नगरनिगम पंचायत की बसूली। फिर सरकार ने बिजली बिल आधार पर भी दस्तावेज पंजीयन करने का कायदा कानून बनाया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने महिलाओं, बेटी, पत्नी को संपत्ति में भागीदारी सुनिश्चित करने खातिर सहस्वामित्व दस्तावेज पर स्टाम्प ड्यूटी 1000 तथा पंजीयन शुल्क 100 कर दिया तथा यह भी स्पष्ट किया कि नगरनिगम पंचायत आदि ड्यूटी भी नहीं लगेगी फलस्वरूप हजारों दस्तावेज पंजीयन होने लगे। इंदौर में भी हुवे,,, नामांतरण भी तहसीलदार तथा नगरनिगम कार्यालय में पंचायत, स्थानीय निकायों में होने लगे। कांग्रेस सरकार के तात्कालीन वाणिज्य एवं वित मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौड़ ने 23 जनवरी 2020 को सैकड़ों महिलाओं को सहस्वामित्व दस्तावेज नीजि आयोजन में कलेक्टर कार्यालय पास आयोजित कार्यक्रम में किया। भाजपा सरकार ने पुनः सत्ता में आने के बाद इस योजना पर अंडगे लगाऐं,अधिकांश स्थानीय निकाय पर भाजपा काबिज है तो उसने अघोषित रूप से नामांतरण रोका, इंदौर में भी हजारों महिलाएं परेशान हैं नगरनिगम नामांतरण नहीं करता। व्दिवेदी ने सवाल उठाया अगर संपत्ति स्वामी नहीं थे इन 261 गांवो के 62000 नागरिकों पास तो फिर मतदाता सूची में किस आधार पर नाम शामिल किए गए,, मतदाता बनने खातिर स्वामित्व या रहवासी होने का सर्टिफिकेट चाहिए तो क्या था इनके पास,,, सरकारी सुख सुविधा राशन आदि कैसे मिलता रहा। अवैध रूप से ये रहने वाले नहीं थे,,, फिर इस योजना की पात्रता  के लिए सरकार बताए क्या आधार रखा गया। मप्र कांग्रेस कमेटी  ने सवाल उठाया कि कानूनी सवाल है, सवाल चलन वाली योजनाओं का फायदा इन्होंने कैसे पाया। सवाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से है कि सहस्वामित्व दस्तावेज अगर गलत है तो बैंकों ने ऋण कैसे देती है। कांग्रेस ने डॉ मोहन यादव से भी सवाल किया, तो केंद्र सरकार से भी,कि बताएं कि फिर ये मतदाता कैसे बने आधार क्या  लेखक  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र recent visitors 128

MP के कईं शहरों में घना कोहरा: ग्वालियर-चंबल में 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल; 5 जिलों में आज कोल्ड-डे

Dense fog in many cities of MP: Difficult to see even 50 meters away in Gwalior-Chambal; Cold day today in 5 districts भोपाल । मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा कोहरे से ढंक गया है। रविवार सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने आज शाजापुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम और सिंगरौली में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के 23 जिलों में कोहरा रहा। ग्वालियर-चंबल में तो 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल था। जेट स्ट्रीम हवा 241 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बर्फीली हवा से प्रदेश ठिठुर रहा है। अगले 3 दिन कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट है। स्कूलों में छुट्‌टी करने का सुझाव मौसम विभाग ने पहली बार स्कूलों में छुट्‌टी करने का सुझाव भी दिया है। वहीं, अस्पतालों में पर्याप्त इलाज और मजदूरों के रात और सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने की बात भी कही है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 20 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। 21 जनवरी: ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कोहरे का अलर्ट है। recent visitors 135

ग्लोबल जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न हुआ

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! Global Genius Public School का वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निजामुद्दीन कॉलोनी के अध्यक्ष सैयद शाहिद अली,अखलाक अहमद स्वच्छ भारत अभियान एंबेसडर,दिलशेर खान समाज सेवी एवं एडवोकेट ए बी खान उपस्थित रहे,वहीं विद्यालय प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया,मुख्य अतिथियों द्वारा वार्षिक खेल समारोह का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया बच्चों के द्वारा अनेक खेल खेले गए,जैसे दौड़, कुर्सी रेस, बनाना रेस जैसे अनेक खेल खेले गए,वही विद्यालय के संचालक इदरीश खान ने विद्यालय के शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य शबाना खान द्वारा सभी प्रतिभागियों को,उत्साहवर्धन करने वाले दर्शक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं Read more: https://mysecretnews.com/mp-shivered-again-due-to-icy-winds/ recent visitors 157

बर्फीली हवा से फिर ठिठुरा एमपी; भोपाल-सागर समेत 7 जिलों में आज कोल्ड-डे: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में कोहरा

MP shivered again due to icy winds; Cold day today in 7 districts including Bhopal-Sagar: Fog in Indore, Ujjain, Gwalior-Chambal भोपाल । मध्यप्रदेश एक बार फिर बर्फीली हवा से ठिठुर गया है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। इसलिए ठंड का असर शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 19 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 20 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा। recent visitors 164

ग्वालियर-चंबल में कोहरा, भोपाल-इंदौर में बादल: एमपी में 2 दिन बदला रहेगा मौसम; 19 जनवरी से ठंड बढ़ेगी

Fog in Gwalior-Chambal, clouds in Bhopal-Indore: Weather will remain changed in MP for 2 days; Cold will increase from January 19 शुक्रवार को भोपाल में सुबह से कोहरा छाया रहा। भोपाल । मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह से भोपाल, इंदौर समेत अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। शाजापुर-सागर में तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी की वजह से गुरुवार को श्योपुर, मुरैना में बारिश हुई जबकि भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे। इससे पहले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, धार, नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब बारिश का दौर थमने और कोहरे का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा मौसम विभाग ने 18 जनवरी से अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमालय की तरफ भी रहेगा। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी, जो मध्यप्रदेश में भी आकर ठिठुरन बढ़ा देगी। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 18 जनवरी:  ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 19 जनवरी: मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की ठंड… नौगांव में दिन का पारा 15.5 डिग्री मध्यप्रदेश में गुरुवार को कड़ाके की ठंड रही। कई शहरों में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 16 डिग्री, शिवपुरी में 17 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रतलाम में 19.5 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, रायसेन-सतना में 21.2 डिग्री, धार-रीवा में 21.4 डिग्री, सीधी में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.5 डिग्री और सागर में 23.8 डिग्री तापमान रहा। recent visitors 161