गणतंत्र दिवस सहभोज में हलवा-पूरी खाकर 55 बच्चे बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

55 children fell ill after eating halwa-puri at Republic Day banquet, administration ordered investigation खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के कसरावद गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में हुए सहभोज के दौरान फूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस घटना से लगभग 55 बच्चे प्रभावित हुए। सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरसूद में भर्ती कराया गया है, उनका ईलाज जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सहभोज में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। क्या है मामला? (Khandwa News)गणतंत्र दिवस के दिन सुबह झंडावंदन के बाद प्राइमरी, मिडिल स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों को खीर, पूड़ी और हलवा परोसा गया। दोपहर तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शाम करीब 6 बजे से बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायतें होने लगी। धीरे-धीरे बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती तौर पर 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बाद में बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इनमें से 25 बच्चों का इलाज अब भी जारी है। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग की पुष्टि की है। अस्पताल में सुविधाओं की कमीघटना के बाद अस्पताल में बेड की कमी देखने को मिली। कई बच्चों को गैलरी में लेटाकर इलाज करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता सीमित होने के कारण इलाज में असुविधा हुई। प्रशासन ने दिया आश्वासनप्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की स्थिति अब स्थिर है। जल्द ही सभी को घर भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन ने भोजन वितरण के नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। recent visitors 181

‘बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानल्लाह’, पप्पू यादव ने BJP-AAP पर कसा तंज

Delhi Elections: निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे भी आगे निकल गए हैं। पप्पू यादव पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान निर्दलीय सांसद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का पूर्वांचल से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के पास चार मुख्य मुद्दे हैं- पहला, हिंदू-मुस्लिम, दूसरा, अडानी का पैसा, तीसरा, चुनाव आयोग और चौथा, ईडी और सीबीआई। उन्हें देश की कोई परवाह नहीं है। भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहींपूर्णिया के सांसद ने कहा कि बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानअल्लाह। मैंने अपने जीवन में नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीआईपी नहीं बनेंगे, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े वीआईपी बन गए। पेरिस की सड़कें, यमुना, मोहल्ला क्लीनिक इनमें से कोई भी मायने नहीं रखता। अगर किसी ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया है, तो वह वही हैं। भाजपा भ्रष्ट है, लेकिन आप से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है। लोगों को याद आ रहा है शील दीक्षित का समयसांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब लोगों को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का समय याद आ गया है। इसलिए लोग शीला दीक्षित के समय को याद करते हैं, चाहे वह मेट्रो हो, ग्रीन दिल्ली हो या कानून-व्यवस्था। recent visitors 234

संगम में अखिलेश यादव ने क्यों लगाई 11 डुबकी? खुद बताई वजह, 9वीं सबसे खास

Akhilesh Yadav in Mahakumbh: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगम में 11 डुबकी लगाई। संगम स्नान से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने 11 डुबकी क्यों लगाई है। आइए जानते हैं सपा प्रमुख की 11 डुबकी का मतलब… अखिलेश यादव ने क्यों लगाई 11 बार डुबकी?सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर 11 डुबकी लगाने का रहस्य खोला है। उन्होंने बताया कि हर डुबकी अलग-अलग मकसद के लिए लगाई गई है। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, महाकुंभ के पावन अवसर पर ‘संगम’ में:एक डुबकी मां त्रिवेणी को प्रणाम की…एक डुबकी आत्म-ध्यान की…एक डुबकी सर्व कल्याण की…एक डुबकी सबके उत्थान की…एक डुबकी सबके मान की…एक डुबकी सबके सम्मान की…एक डुबकी सर्व समाधान की…एक डुबकी दर्द से निदान की…एक डुबकी प्रेम के आह्वान की…एक डुबकी देश के निर्माण की…एक डुबकी एकता के पैगाम की!!! ‘संगम की तरह मेलजोल का संदेश देना चाहिए’अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा, “महाकुंभ की पुण्य-यात्रा! महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर, इसलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है। हमें संगम की तरह जीवन भर मेलजोल का सकारात्मक संदेश देना चाहिए। सद्भाव, सौहार्द और सहनशीलता की त्रिवेणी का संगम जब-जब व्यक्ति के अंदर होगा, तब-तब हम सब महाकुंभ का अनुभव करेंगे।” recent visitors 141

महू पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ में शामिल होंगे

CM Sukhu and Pratibha Singh reached Mhow: will join the Congress’s constitution campaign कल से 3 दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्दौर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं। महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे। recent visitors 211

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 11.30 इंदौर आकर महू जाएंगे

Congress leader Rahul Gandhi will arrive in Indore today at 11.30 and go to Mhow  इन्दौर। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे। वे महू में दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां आधे घंटे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज के पास स्थित हेलीपेड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी पूर्व और कांग्रेस शासित राज्यों के वर्तमान और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’ रैली के आगाज किया जाएगा। recent visitors 128

5 महीने से सैलरी नहीं मिली पर प्रिंसिपल का अनोखा प्रदर्शन शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचे: कहा, पीना मजबूरी है

Principal did not get salary for 5 months but he did a unique protest. He went to hoist the flag in an inebriated state and said that drinking is a compulsion मुजफ्फरपुर । ‘शराब पीना मेरी मजबूरी है। नहीं पिएंगे तो जिएंगे कैसे। सरकार ने 5 महीने से वेतन रोक कर रखा है। स्कूल में मीड डे मील बंद है, खिचड़ी नहीं बन रही। कैसे स्कूल को चला रहे हैं, समझ सकते है।’ ये बातें मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड में धर्मपुर पूर्वी के राजकीय मध्य स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने नशे में कही है। दरअसल, रविवार को स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचे थे। जब ध्वजारोहण का समय हुआ, तो वह लड़खड़ाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान संभलने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं संभल पाए। इसके बाद उन्होंने कहा, मैं झंडा नहीं फहरा सकता। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामपुर हरि थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद प्रिंसिपल को अरेस्ट किया गया। अमूमन शराब के नशे में स्कूल आते हैं प्रिंसिपल स्थानीय अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘प्रिंसिपल संजय कुमार रामपुर हरि के सरकारी स्कूल में 3 साल से कार्यरत हैं। अमूमन शराब के नशे में स्कूल आते हैं। शराब पीकर क्लास में बच्चों को पढ़ाते हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हो रहा था। इसी दौरान प्रिंसिपल नशे में स्थानीय लोगों से बकझक कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर घटना की सूचना रामपुर हरी थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया।’ विधायक ने जताई नाराजगी मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि ‘देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। गणतंत्र दिवस पर किसी शिक्षक का शराब पीकर स्कूल आना निंदनीय है। प्रिंसिपल ने तिरंगे का अपमान किया है।’ वहीं, मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार अपने जिद के कारण शराबबंदी किए हैं, जबकि बिहार में कहीं शराब बंद नहीं है। बिहार के हर चौक-चौराहों पर शराब मिलती है। शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नशे में तिरंगे को टच करना अपराध मानव अधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि ‘शिक्षक ने नशे में झंडे को टच किया होगा तो उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। अगर झंडे को टच नहीं किया होगा तो उनपर सिर्फ मद्य निषेध के उल्लंघन की कार्रवाई होगी।’ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही रामपुर हरी थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया, ‘थाने पर झंडोत्तोलन कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि स्कूल में शराब पीकर हेडमास्टर लोगों से बकझक कर रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने हेडमास्टर को थाने ले पहुंची। जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।’ recent visitors 201

अवधेश प्रसाद : भाजपा दगा कारतूस, फड़फड़ा रही: मिल्कीपुर में पूरी प्रदेश सरकार लगी है

 Awadhesh Prasad: BJP’s fake cartridge is fluttering: The entire state government is busy in Milkipur अयोध्या । मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा एक दूसरे पर हमलावर हैं। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने शनिवार को सपा को औकात बताने की बात कही। मिडिया से बातचीत में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के पिता और अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को दगा हुआ कारतूस बताया। अवधेश प्रसाद का कहना है कि भाजपा यहां कुछ नहीं कर पाएगी। खाली कारतूस की तरह केवल फड़फड़ा रही है। इस हॉट सीट को लेकर सांसद क्या सोचते हैं, उनके लिए मुद्दे क्या हैं, बेटे को लड़ाने के लिए उनकी खास रणनीति क्या है? पढ़िए मिडिया के साथ उनकी सिलसिलेवार बातचीत… सवाल : भाजपा इस बार सीट जीतने का दावा कर रही है? जवाब : भाजपा इस सीट पर कुछ नहीं कर पाएगी। जैसे बंदूक से चला हुआ कारतूस दगने के बाद कुछ नहीं कर पाता है। उसी तरह भाजपा भी यहां खाली कारतूस की तरह फड़फड़ा रही है। लेकिन, दग नहीं पाएगी। मैंने लोकसभा चुनाव जीतकर मिल्कीपुर का नाम भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ऊंचा किया है। सवाल : भाजपा का कहना है लोगों से झूठ बोलकर सपा ने वोट लिए? जवाब :  मैं यहां 25 साल से जीत रहा हूं। लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मिल्कीपुर में पूरी प्रदेश सरकार लगी हुई थी। तब भी मैं यहां 12 हजार वोटों से जीता था। यहां की जनता दोबारा सपा के प्रत्याशी को अपना मत देकर के विजयी बनाएगी। मिल्कीपुर में कोई टक्कर ही नहीं है। जबकि इस बार भी पूरा प्रशासनिक अमला भाजपा के साथ लगा हुआ है। सवाल : क्या पूरा प्रशासनिक अमला भाजपा को चुनाव लड़वा रहा है? जवाब : आप लोग खुद ही देख रहे हैं। भाजपा ने 17-17 मंत्री चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। 6-7 बार खुद मुख्यमंत्री यहां पर आ चुके हैं। लेकिन मिल्कीपुर में इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यहां की जनता जानती है कि ये भाजपा का सिर्फ दिखावा है। यहां कई मंत्री, राज्य मंत्री ऐसे लगाए गए हैं जो खुद की शीट नहीं जीत पाए हैं। मैं भी कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं और जानता हूं कि कैसे प्रशासन का दुरुपयोग किया जाता है। सवाल : आपके ऊपर परिवारवाद का आरोप लग रहा है? जवाब : मैं पहले यहां विधायक रहा हूं, अब सांसद बना हूं। मैं इस जीत को अपनी जीत नहीं मानता। मैं हमेशा इसे जनता की जीत मानता हूं। मिल्कीपुर मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं है, यह मेरा परिवार है और मैं इसे परिवार मानकर ही सेवा करता हूं। अजीत प्रसाद मेरे बेटे जरूर हैं, लेकिन वह मेरे बेटे के रूप में प्रत्याशी नहीं हैं। वह PDA के प्रत्याशी की हैसियत से चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह सपा की नीतियों, नेता जी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की नीतियों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता अजीत प्रसाद को जिताकर भेजेगी। सवाल : आपके हिसाब से मिल्कीपुर के सबसे बड़े चुनावी मुद्दे क्या हैं? जवाब :  मिल्कीपुर में किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। उनकी फसलें बर्बाद हो जा रही हैं। मैंने इस परेशानी को देखते हुए दर्जनों बार धरना दिया है। 2022 में मैं जब मिल्कीपुर विधानसभा से जीत कर गया, तब मैंने सबसे पहले यही मुद्दा उठाया था। राज्यपाल के नाम संबोधित पत्र में लिखकर दिया कि हमारे यहां लोग सांड़ से परेशान हैं। तब बीजेपी के एक मंत्री ने सवाल उठाया कि अवधेश प्रसाद को पता नहीं कहां सांड मिल जाते हैं। तब से लेकर आज तक कोई समाधान नहीं निकला है। मंत्री ने हमें जवाब दिया कि गायों के लिए गोशाला बनवाई गई है। जब मिडिया ने कहा कि गोशालाओं में चारा नहीं है। पीने का पानी नहीं है इस पर मंत्री जी ने कोई उत्तर नहीं दिया। सवाल : इस समस्या का समाधान क्या है? आप सत्ता में होते तो क्या करते? जवाब : हम गायों को भूखों नहीं मरने देंगे। हमारी सरकार बनी तो मैं अखिलेश जी से कहूंगा कि एक गोशाला के लिए पर्याप्त धन दिया जाए। गौशालाओं में अच्छी छत हो, पंखे लगवाए जाएं और प्रॉपर पानी की व्यवस्था की जाए। हम गाय को कटने से भी बचाएंगे और किसानों की फसल भी बचाएंगे। recent visitors 152