बालाघाट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 12:50 पर गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लांजी तहसील के लिए करेंगे प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:10 बजे लांजी पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लांजी की बावड़ी में किये गए कार्य का अवलोकन करेंगे। रानी अवंति बाई स्टेडियम में आयोजित हो रहें मुख्य कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे।
64 पुलिस जवानों को टर्न प्रमोशन
मुख्यमंत्री रानी अवंति बाई स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के 64 पुलिस जवानों को "आउट ऑफ टर्न प्रमोशन" देकर सम्मानित करेंगे। यह विशेष पदोन्नति उन पुलिसकर्मियों को दी जा रही है, जिन्होंने सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। इससे युवाओं में प्रोत्साहन की भावना जगेगी और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सीएम मोहन यादव का आज का क्रायक्रम
सुबह 10:05 बजे से 10:10 बजे तक वे उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित आस्था गार्डन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुबह 10:55 बजे से 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री अशोक बुद्ध विहार, जीरो प्वाइंट ब्रिज, उज्जैन पहुंचेंगे और आयोजन में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 1:10 बजे वे लांजी स्थित बावड़ी पहुंचेंगे, जहां वे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद वे रानी अवंति बाई स्टेडियम, लांजी में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेंगे।
इस दौरान वे 64 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान करेंगे और कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रदेश में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
दोपहर 3:20 बजे से 4:00 बजे तक वे गोंदिया एयरपोर्ट से विमान द्वारा भोपाल के स्टेट हेंगर के लिए उड़ान भरेंगे।
अवैध उत्खनन रोकने को लेकर सरकार सख्त
मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए सरकार सख्त नजर आ रही है। अब आसमान से भी इस पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन निगरानी तंत्र लॉन्च होगा। खनिज विभाग रेत समेत अन्य खनिजों के निगरानी के लिए तंत्र को विकसित कर रहा है। 7500 से अधिक खदानों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। अब स्वीकृत मात्रा से अधिक खनन होते ही इसकी जानकारी मिल जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









