To enhance the image of the Global Skill Park in Bhopal, the collector’s bulldozer ran over the homes of the poor.
- 70 दुकानें और 42 झुग्गियों को किया धराशाई
- 10 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त, यहां फोरलेन सड़क और ब्रिज बनाने का प्लान
भोपाल। जिला जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चला। जिससे उनके सपनों के आशियाने धराशाई हो गए। यह पूरा खेल कलेक्टर के निर्देश पर ग्लोबल स्किल पार्क की छवि चमकाने के उद्देश्य से किया गया है। बताया यह जा रहा है कि यहां की सड़क का चौड़ीकरण करना है और एक ब्रिज भी बनाना है। यानी विकास के नाम पर गरीबों के आशियाने उजाले जा रहे हैं और यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।
दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्लोबल स्किल पार्क के सामने स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन ने 70 दुकानों एवं 42 झुग्गीवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

यह कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा भुवन गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार सौरभ वर्मा, राजस्व अमले, नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर लगभग 210 मीटर क्षेत्र में फैले करीब 4,000 वर्गमीटर (लगभग 43,000 वर्गफीट) शहरी भूमि क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गाइडलाइन के अनुसार इस भूमि का मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये आंका गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस भूमि पर कार्यपालन यंत्री, राजधानी संभाग क्रमांक-02 द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









