Friday, July 17, 2026 5:08 am

सोशल मीडिया की पहल लाई रंग: प्रधान आरक्षक ने जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान

Social media initiative pays off: Head constable donates blood for the needy

  • परिजनों ने जताया आभार, पुलिस की मानवता की मिसाल

दमोह/भोपाल। जिला अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय पूजा नामक युवती को ओ पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता होने पर सोशल मीडिया पर की गई अपील रंग लाई। सूचना मिलते ही थाना नोहटा में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रवीण सेन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में मदद की।

परिजनों ने बताया कि अचानक ब्लड की जरूरत पड़ने पर वे परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की गई, जिसके बाद प्रधान आरक्षक प्रवीण सेन आगे आए.रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने प्रधान आरक्षक का आभार जताया।

अस्पताल प्रबंधन ने भी प्रवीण सेन की इस पहल की सराहना की.यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग और पुलिस की संवेदनशीलता कैसे किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है।

Loading spinner
Advertisement