नई दिल्ली
दिल्ली में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया. इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. संजय सिंह बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही है. एक चैनल से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, हम लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले जमीन पर उतरे. उन्होंने हमारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताया. दो बड़ी घोषणाएं जो लागू होने वाली हैं… महिला सम्मान राशि 2100 और बुजुर्गों के इलाज का पूरा इंतजाम. हम अपनी योजनाओं की बात कर रहे हैं.
दुष्प्रचार में फंसी बीजेपी- संजय सिंह
उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी दुष्प्रचार करने में लगी है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट में फंसी हुई है. वे केजरीवाल की टॉयलेट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. कभी कह रहे हैं सोने की सीट है. कभी कह रहे हैं स्वमिंग पूल है. कभी कहते हैं मिनी बार है. ये तो बताओ दिल्ली में करोगे क्या. इसकी चर्चा के लिए वे तैयार नहीं है.
आप सांसद संजय सिंह से जब फर्जी वोटर से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 89 लोगों ने करीब 4800 लोगों के नाम कटवाने के लिए चुनाव आयोग में अर्जी दी. जब हमने चुनाव आयोग से इन ऑब्जेक्टर को बुलाने के लिए कहा. तो खुद चुनाव के अधिकारियों ने ऑब्जेक्ट्स को बुलाया. कई नोटिस के बाद उसमें से 18 लोग आए बाकी लोग आए भी नहीं और 18 के 18 लोगों ने कहा हमने तो इनका नाम कटवाने के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं दी. ये इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है. 15 दिन में अचानक 13 हजार नए वोट आ गए.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
I’m not sure why but this blog is loading extremely slow for me. Is anyone else having this issue or is it a problem on my end? I’ll check back later and see if the problem still exists.