भोपाल
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव को शासकीय सेवा के सफल कार्यकाल के लिय बधाई दी। उन्होंने दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों को सुदीर्घ और बेहतर स्वास्थ्य सहित उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त डीजीपी कैलाश मकवाना ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
मुख्य सचिव जैन ने कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सेवाकाल मध्यप्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने, प्रशासनिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सक्सेना, अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव की प्रशासनिक दक्षता, विशिष्ट कार्यशैली के अनुभव साझा किए। शुक्रवार को मंत्रालय में अधिकारिद्वय के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।