MY SECRET NEWS

Thursday, June 11, 2026 00:50
ब्रेकिंग न्यूज

बदायूं  
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ही अपनी बच्ची की कातिल बन गई। बच्ची का शव मिलने के बाद महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

फरवरी महीने का है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला इस साल के फरवरी महीने का है। प्रियंका नामक एक महिला ने अपनी 15 दिन की नवजात बेटी को मायके जाकर तालाब में फेंक दिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। बच्ची का शव बाद में तालाब से बरामद किया गया था। शनिवार को इस मामले में अदालत ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

महिला के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
सूत्रों के मुताबिक बच्ची का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश रिंकू जिंदल ने प्रियंका को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। केस के सरकारी वकील ऐश्वर्या कुमार ने बताया कि अदालत ने दोषी महिला को कड़ी सजा दी है, जो अब परिवार के लिए एक चेतावनी बन गई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0