Owaisi to visit MP on September 15, will address a massive rally in Bhopal, will raise questions on these issues
भोपाल । AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी 15 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश दौर पर रहेंगे। वे करीब ढाई बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद भोपाल में शाम साढ़े 7 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस जनसभा में मध्य प्रदेश में हो रही जुल्म, नाइंसाफी और संवैधानिक अधिकारों के हनन के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद की जाएगी। प्रदेश में विकास के नाम पर मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को हटाने, मकानों पर कार्रवाई, मुसलमानों के खिलाफ मुकदमों तथा मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने के फैसले का AIMIM पुरज़ोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय UCC विरोध अभियान का समापन भी इसी विशाल जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर असदुद्दीन ओवैसी UCC के खिलाफ अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करेंगे।