केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शाम नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उल्लखेनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








