12 घंटे बाद हुआ खुलासा, राजस्थान-टोंक के हाई सिक्योरिटी वाले बाल सुधार गृह से फिल्मी अंदाज में भागे दो किशोर

टोंक।

टोंक के राजकीय संप्रेषण गृह से हाई सिक्योरिटी के बावजूद दो शातिर किशोर लोहे की खिड़की काटकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के 12 घंटे बाद सुबह काउंटिंग के दौरान अधिकारियों को इसकी भनक लगी। जानकारी लगने के तुरंत बाद संप्रेषण गृह की अधीक्षक प्रियंका मीना ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरों की फरारी की घटना सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रही है। संप्रेषण गृह की ऊंची दीवारें, लोहे के दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी कड़ी सुरक्षा के बावजूद किशोरों का भागना सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बहरहाल सदर पुलिस थाने में किशोरों के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार किशोरों की तलाश में जुट गई है।

Loading spinner
Advertisement