मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं को खुली छूट, पुलिस को जहां चाहो वहां पीटो”, जीतू पटवारी का तंज

BJP leaders in Madhya Pradesh have a free hand, beat the police wherever they want”, Jitu Patwari. भोपाल। कटनी जिले के एक थाने में पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौच किए जाने और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हंगामा करने वाले खुद को बीजेपी पदाधिकारी बता रहे हैं. ये लोग वीडियो में पुलिस अधिकारियों को वर्दी उतारने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया “बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी गई है कि पुलिस को पीटो. कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में पुलिस पिटाई की पूरी सीरीज निकालने जा रही है.” कांग्रेस बोली – अपराध न रोकें, इसलिए पिटती है पुलिस पुलिस से गालीगालौच का वीडिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यश भारतीय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा “बीजेपी नेता पुलिस से गालीगलौच कर थाना परिसर से अपने साथी को छुड़ा ले गए.” पुलिस से बदसलूकी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया “पुलिस की कैसे पिटाई होती है, मध्यप्रदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुली छूट है कि पुलिस को पीटो. पुलिस को इसलिए मारो कि वे अपराधों को न रोकें.” कांग्रेस पार्टी पुलिस पिटाई की सीरीज निकालेगी जीतू पटवारी का कहना है “मोहन यादव सरकार में कितने पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई है, हर जिले, तहसील में रोज पुलिस पिटती है, इस पर पूरी सीरीज निकाली जाएगी, इसे तैयार किया जा रहा है.” पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने मोदी की गारंटी दी थी कि बहनों को 3 हजार रुपए महीना दिया जाएगा. क्या यह मिलने लगे हैं ? लाडली बहना के नाम पर भ्रमित किया गया. इसी तरह किसानों को 2700 रुपए में गेहूं खरीदा जाएगा. बीजेपी बताए यह सच है या झूठ. सरकार ने गरीबों की योजनाएं बंद कर दी. एससी,एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति बंद कर दी. 33 विभागों के पास पैसा नहीं है,. बीजेपी झूठ के पैरों पर खड़ी है. अगर कांग्रेस झूठ बोल रही है तो सरकार बताए सच क्या है ? recent visitors 229

सचिन पायलट : भोपाल सचिवालय में जमे है माफिया, 400 पार के अहंकार को जनता ने दिया करारा जवाब

Sachin Pilot: Mafia is established in Bhopal Secretariat, public gave a befitting reply to the arrogance of Rs 400 भोपाल। MP by election 2024: मध्यप्रदेश पहुंचे कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- हम सब आज उपचुनाव में प्रचार करेंगे। जनता ने जिन उम्मीदों को लेकर वोट डाले थे उस पर सरकार खरा नहीं उतरी। हर क्षेत्र में सिर्फ प्रचार, प्रसार, फोटो छप रही हैं। भोपाल सचिवालय में माफिया जमे है। 400 पार के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। भाजपा ने दो बैसाखियों पर सरकार बनाई है। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सरकार की जवाबदारी तय की है।केंद्र की सरकार आज भी कांग्रेस को दोष दे रही है। चिन्हित लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बन रही हैं। बीजेपी का ग्राफ देशभर में डाउन हो रहा है। झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की हवा चल रही है। हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे एमपी में मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार काम कर रही है। उपचुनाव में हम अच्छा करेंगे, एक नए बदलाव की शुरुआत होगी। प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, सुखद परिणाम हर जगह कांग्रेस के लिए है।भारत की सीमाओं का संरक्षण किसकी जिम्मेदारी है। गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट बटोरते हैं, विपक्षी सरकारों को बजट नहीं देते, बहुत सारे नेता पार्टी छोड़ते हैं, हमारे यहां पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है। फ्री बीज को लेकर बोले – कांग्रेस सरकार अगर गरीबों को मदद करना चाहे तो उसे फ्री बीज कहते हैं, हमने जहां जो कहा वह करके दिखाया है। झूठ बोलना, कांग्रेस को कोसना कब तक करेंगे। शिवराज की योजना इतनी अच्छी थी तो उन्हें हटाया क्यों। हमारा संख्या बल अब बहुत बेहतर है, हम हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे। जम्मू कश्मीर को फुल स्टेट का दर्जा मिले यह हम चाहते हैं। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पायलट ने कहा कि- बाटेंगे और काटेंगे के खिलाफ कांग्रेस का नया प्लान। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पर कांग्रेस काम करेगी।लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस अगर आई तो मंगलसूत्र छीन ले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काटेंगे की बात करते हैं। हम सकारात्मक राजनीति करेंगे। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे। बीजेपी का काम है कि ध्रुवीकरण करना, धार्मिक भावना राजनीतिक आक्रमण करना, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना। अब एक तरफा हवा चल रही है गठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोग उठ चुके हैं। नेताओं की बयानबाजी और नाराजगी बहुत सारे नेता छोड़ते हैं तो आते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने-अपने संगठन अपने विचारधारा पर काम कर रही है। हम एकजुटता से काम कर रहे हैं। शिवराज के बयान पर कहा कि वे कितने साल से काम कर रहे थे। मजबूरन उन्होंने जाना क्यों पड़ा, इसका जवाब दें। रेवाड़ी की राजनीति करते हैं। हम लोग काम करते हैं तो दिक्कत और हम अगर अनुदान देना चाहे तो समस्या, और खुद 80 करोड लोगों को फ्री भोजन कर रहे हैं. आप अन्नदाता है हम कोई घोषणा करें तो हम पाप कर रहे हैं.. सीजी में उपराष्ट्रपति के बयान पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बोल- कानून के बारे में रहकर कानून का काम करना चाहिए। चुनाव से पहले इस प्रकार की बातें करना और धार्मिक बातें बोलकर वोट बटोरना ठीक बात नहीं है। विकास की बात करनी चाहिए। कभी गौ माता, कभी नागरिक संहिता, कभी मंदिर की बात सिर्फ चुनाव के लिए करते हैं। ऐसी राजनीति को जनता भी स्वीकार नहीं कर रही है recent visitors 316

बीजेपी नेता की बहू पर गिर गई गाज , नौकरी का खेला मार्कशीट में झमेला

BJP leader’s daughter-in-law in trouble, job scam created problem in marksheet Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी बीजेपी नेता और जनपद पंचायत अध्यक्ष की बहू ने किया है। नेता की बहू ने नौकरी की लालच में अपने मार्कसीट में बड़ा खेल कर दिया। अब बेरोजगार हो गए हैं। खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मार्कशीट से छेड़छाड़ कर 100 नंबर का हेर फेर करने के मामले में बीजेपी लीडर की बहू फंस गई हैं। फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने के मामले में गोगावां जनपद अध्यक्ष की बहू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।गोगावा के थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि महिला व बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी साधना शर्मा ने शिकायत आवेदन दिया था। इस पर मनीषा मौर्य के विरुद्ध धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज तैयार करने संबंधी धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की जांच के बाद मार्कशीट में हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मार्कशीट से छेड़छाड़ की पुष्टि सोलंकी ने बताया कि 2022 में मेरिट के आधार पर मनीषा मौर्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति दी गयी थी। दो व्यक्तियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के चलते मनीषा की मार्कशीट की जांच करवाई गई। मार्कशीट को प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पुनासा (खंडवा) भेजा गया। प्राचार्य ने अपने प्रतिवेदन में मार्कशीट से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि की। दूसरे को दी गई नौकरी जांच में पाया गया कि नौकरी के आवेदन के दौरान मनीषा ने जो मार्कशीट दी थी, उसमें मूल मार्कशीट से 100 नंबर ज्यादा पाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी साधना शर्मा ने बताया कि हेरा फेरी की गड़बड़ी के बाद द्वितीय स्थान पर आए अभ्यर्थी को नौकरी दे दी गई थी। मनीषा गोगावा जनपद पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता गंगाबाई मंडलोई की बहू हैं। इस मामले में 13 महीने पूर्व भी प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी वजह से आपत्तिकर्ता द्वारा ढील दिए जाने के चलते मनीषा फिर से नौकरी करने लग गई थी। recent visitors 175

आलोक शर्मा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा ,कहा लोगों के पास रजिस्ट्री के पैसे नहीं जमीन के रेंट धड़ाधड़ बढ़ा रहे

Alok Sharma opened a front against the government, said that people do not have money for registry, land rents are increasing rapidly. भोपाल में 243 लोकेशन पर जमीनों के भाव बढ़ाने के कलेक्टर गाइडलाइन पर लगेगी रोक? रेट बढ़ाने पर नाराज सांसद ने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से की बड़ी मांग. भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन द्वारा शहर में दूसरी बार कलेक्टर गाइडलाइन के तहत जमीनों के रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए कलेक्टर ने बैठक कर ली है. पंजीयन विभाग ने भी जिला प्रशासन को उन क्षेत्रों की सूची सौंपा दी है, जहां जमीनों के दाम बढ़ाया जाना प्रस्तावित है. दो दिन का समय दावे-आपत्तियों के लिए दिया गया. बुधवार को आखिरी बैठक के बाद इसे लागू किया जाना था. लेकिन इससे पहले ही भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अड़ंगा लगा दिया. भोपाल सांसद ने की वित्त मंत्री देवड़ा से मुलाकात दरअसल, बुधवार दोपहर को जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर की बैठक के बाद कलेक्टर गाइडलाइन के तहत करीब 243 लोकेशन पर जमीनों के भाव बढ़ने थे. लेकिन इससे पहले बुधवार सुबह सांसद आलोक शर्मा प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा से मिलने पहुंच गए. उन्होंने बिना जनप्रतिनिधियों के चर्चा किए भोपाल में कलेक्टर गाइड लाइन की दर बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की. आलोक शर्मा बोले – भोपाल सांसद से नहीं की चर्चा आलोक शर्मा ने बताया “उन्होंने वित्त मंत्री देवड़ा से निवदेन किया है कि शहर के विकास से संबंधित यदि कोई प्रस्ताव आता है तो पहले इसकी चर्चा जनप्रतिनिधियों से करनी चाहिए. लेकिन भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाने को लेकर भोपाल सांसद और विधायकों से चर्चा नहीं की गई. इसमें वित्त मंत्री ने भी सहमति दी है.” शर्मा का कहना है “जनता की जबावदेही हम लोगों की है. मैं भोपाल का सांसद हूं. जनता ने हमें चुनकर पहुंचाया है. भोपाल के महापौर, विधायक, मंत्री सबके साथ बैठकर भोपाल और जनता के हित में जो निर्णय होगा. उस निर्णय की ओर सरकार आगे बढ़ेगी.” लोगों के पास रजिस्ट्री और स्टांप के पैसे नहीं शर्मा ने कहा “भोपाल की 243 लोकेशन पर प्रापर्टी के रेट जो 5 से लेकर 200 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है, उसमें जनप्रतिनिधियों से चर्चा नहीं हुई.” आलोक शर्मा ने कलेक्टर गाइड लाइन के तहत दूसरी बार जमीनों के रेट बढ़ाने को लेकर आपत्ति ली है. सांसद आलोक शर्मा ने कहा “भोपाल में लगातार हर साल जमीनों के रेट बढ़ते जा रहे हैं. इतने रेट बढ़ गए हैं कि लोग रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं. स्टांप शुल्क चुकाने के पैसे भी नहीं हैं. जिनके पास पैसा उतना पैसा नहीं आखिर कहां जाएं. ऐसा देश में कही नहीं है, प्रदेश के अन्य जिलों में भी नहीं है तो फिर भोपाल में इतने दाम क्यों बढ़ा रहे हो.” recent visitors 575

मालेगांव धमाका केस: पेशी में गैरहाजिर रहने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Malegaon blast case: Bailable warrant issued against Sadhvi Pragya Singh Thakur for being absent in the hearing. Malegaon Bomb Blast Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एक बार फिर जमानती वारंट जारी हुआ है। ये जमानती वारंट एनआईए कोर्ट द्वारा मालेगांव बम धमाके के केस में चल रही पेशियों में शामिल न होने के कारण जारी किया गया है। कोर्ट ने मंगलवार को इस जमानती वारंट को ये कहते हुए जारी किया कि, मामले की बहस अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में मुख्य आरोपी का कोर्ट में होना जरूरी है। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर बीते लंबे समय से कोर्ट में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मेडिकल लगाकर अदालत की पेशियों में नहीं पहुंच रही हैं। इसी के चलते लंबे समय से ये मामला लंबित है। आरोपी पक्ष के इसी व्यव्हार को अनुचित मानते हुए मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पेशी में शामिल न होकर कोर्ट का समय बर्बाद करने के चलते जमानती वारंट जारी किया है। इसी साल दूसरी बार मिला जमानती वारंटआपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट द्वारा जमानती वारंट जारी किया गया हो, इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में भी उन्हें 10 हजार का जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। हालांकि, उस वारंट को ठाकुर के वकील ने जमानत के 10 हजार जमा करके मेडिकल लगाते हुए कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर अस्वस्थ हैं, इसलिए वो पेशी में नहीं पहुंच सकेंगी। अब 8 महीने बीतने के बाद भी पेशी में न आने के चलते कोर्ट ने उनका मेडिकल रद्द करते हुए एक बार फिर जमानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर तक किसी भी स्थिति में कोर्ट में पैश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र राज्य में मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित मालेगांव शहर की एक मस्जिद के पास बम ब्लास्ट हुआ था। इन धमाकों में 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है। धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल, मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट कर रही है। recent visitors 242

विधायक का अनोखा अंदाज: बुलडोजर पर सवार होकर मेला देखने पहुंचीं

 Unique style of female MLA: She reached the fair riding on a bulldozer  बुरहानपुर। विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची. जहां मेला स्थल पर पानी जमा होने के चलते विधायक जेसीबी पर सवार हो गईं. अपने समर्थकों के साथ विधायक ने जेसीबी पर सवार होकर नदी को पार कर मेला स्थल पर पहुंचीं और मेले का आनंद उठाया. गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के बाद बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में पाडो की टक्कर एवं मेला आयोजित किया जाता है. जिसे देखने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार पहुंची थीं.  लेकिन नदी में पानी होने के चलते वह जेसीबी पर सवार होकर मेला स्थल के मंच तक पहुंचीं. उनके इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है recent visitors 168

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन, महापौर बंगले का घेराव

Congress workers protest against water shortage in Ujjain, siege of Mayor’s bungalow उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भरपूर बारिश और डैम के फूल होने के बाद भी शहर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही महापौर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए महापौर बंगले के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर बंगले के सामने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे, तो उनके हाथ में खाली बाल्टी थमा कर पानी मांगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में डैम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी शहर की जनता पीने के पानी के त्राहिमाम कर रही है। प्रथम नागरिक महापौर को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। महापौर और नगर निगम के भाजपा बोर्ड को गहरी नींद से जगाने के लिए और जनता की पीड़ा बताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन, सेवादल, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, सहित सभी कार्यकर्ता महापौर ने बंगले पर धरना प्रदर्शन किया। recent visitors 148