वाशिंगटन
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक यात्रा होने वाली है और जब हमारे पास इस बारे में और जानकारी होगी, तो हम निश्चित रूप से साझा करेंगे।’’
राजनाथ सिंह और ऑस्टिन की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान वे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
सबरीना सिंह ने बैठक के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री की किसी भी बैठक के बारे में पहले नहीं बताऊंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा की तरह उनकी बैठक का विवरण देंगे। मेरे पास आपको देने के लिए फिलहाल इससे अधिक जानकारी नहीं है।’’
पेंटागन की अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत मजबूत सैन्य संबंध हैं। सबरीना सिंह ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि (रक्षा) मंत्री (ऑस्टिन) हिंद-प्रशांत की अपनी एक यात्रा के दौरान भारत गए थे। जब हिंद-प्रशांत की बात आती है तो भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वह हमारा मार्गदर्शन करने वाली एनडीएस (राष्ट्रीय रक्षा रणनीति) के लिए भी अहम है। इस विभाग का ध्यान हिंद-प्रशांत और चीन से मिलने वाली बढ़ती चुनौतियों पर केंद्रित है और भारत ने इसमें एक बेहतरीन साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इसलिए, हमारे सैन्य संबंध मजबूत हैं।’’

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।
Are you a driven salesperson looking for your next big opportunity? Look no further! https://SellAccs.net is seeking passionate individuals to join our team. With our revolutionary platform for buying and selling online accounts, you’ll have a cutting-edge product to pitch to a vast market. Enjoy lucrative commissions, ongoing training, and unparalleled support as you help reshape the digital commerce landscape. Join us today and embark on a rewarding sales journey with https://SellAccs.net!
POP OVER TO THIS WEBSITE: https://SellAccs.net