पार्षद खुशबू अतुलकर ने तोरण तोड़ने वाले किसान को दिया पुरस्कार।

Councilor Khushbu Atulkar presented an award to the farmer who broke the toran.

  • प्राचीन माता मंदिर में पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया, बैल जोड़ी की पूजा के साथ किसान सम्मान का हुआ आयोजन।

हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के प्राचीन माता मंदिर में शनिवार को पोला पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष मदन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगरवासी उमड़ पड़े।


कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी एवं पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने नगर के सम्मानीय समाजसेवी श्री विजय पटेल का साल और श्रीफल देकर सम्मान किया। वहीं मंदिर परिसर में ग्राम पटेल द्वारा बैल जोड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।


पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि श्री विजय पटेल ने ही मोक्ष धाम निर्माण के लिए अपनी लाखों रुपये की निजी भूमि नगर हित में दान दी है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर की ओर से तोरण तोड़ने वाले किसान भाई को सम्मान स्वरूप 2100 रुपये की नगद राशि भेंट की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पोला उत्सव देखने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ, पत्रकारगण, समिति के सदस्य और पुलिस बल उपस्थित रहा।इस दौरान प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष मदन साहू, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेसी छन्नू बेले, कन्हैया साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिप्रसाद गोहे, राजेश सूरे, सुखदेव नारे, पत्रकार नरेंद्र आसोले सहित हजारों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Loading spinner
Advertisement