जबलपुर में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए सड़कों पर उतरे आयुष डॉक्टर, निकाला कैंडल मार्च

AYUSH doctors took to the streets in Jabalpur to demand a stipend increase, holding a candlelight march. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर । स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष डॉक्टर विरोध पर उतर गए हैं। अपनी मांग की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए इन सभी ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज से लेकर झंडा चौक तक ये कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में 150 से 200 छात्र शामिल थे। कैंडल मार्च निकालते हुए शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज से झंडा चौक पहुंचे छात्रों ने आखिर में मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई। छात्रों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में जो स्टाइपेंड दिया जा रहा है वह बहुत कम है। वह चाहते हैं कि इसे बढ़ाकर एमबीबीएस छात्रों को जितना कर देना चाहिए। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग विरोध कर रहे हैं छात्रों ने बताया कि उनके वर्तमान स्टाइपेंड 9383 रुपए है। वह चाहते हैं कि इसे बढ़ाकर एमबीबीएस छात्रों के स्टाइपेंड 21500 तक कर दिया जाए क्योंकि खर्चों के हिसाब से ये बहुत कम है। छात्रों का कहना है की एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति और आयुष चिकित्सा पद्धति के विद्यार्थियों को मिलने वाले स्टाइपेंड में अंतर नहीं किया जाना चाहिए। वह भी प्रशिक्षण के दौरान मेहनत करते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सारे दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक लाभ भी समान मिलना चाहिए। विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि स्टाइपेंड से उनके खर्च निकलना मुश्किल हो रहे हैं। अगर इसे बढ़ा दिया जाएगा तो विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वह बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई और प्रशिक्षण पर ध्यान दे सकेंगे। आंदोलन करने की चेतावनी कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाने वाले इन छात्रों का कहना है कि अगर स्टाइपेंड बढ़ाने की उनकी मांग को नहीं सुना गया, तो वह आंदोलन तेज करेंगे। छात्रों ने उम्मीद जताई है कि उनकी मांग पर विचार कर इसे पूरा किया जाएगा। आदेश का है इंतजार छात्रों ने यह भी बताया कि अपनी मांगों को लेकर उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सपोर्ट मिला है। आयुष मंत्रालय से भी संबंध में बातचीत हुई है लेकिन अब तक किसी भी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई समाधान न मिलने की वजह से उन्हें प्रदर्शन पर उतरना पड़ा। recent visitors 19

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने वाले शराबी युवकों ने रास्ते में घेरकर पीटा ,विवाद शांत कराना गार्ड को पड़ा भारी! 

Drunken youths who created ruckus in Jabalpur Medical College surrounded and beat up a guard on the way, trying to calm the dispute proved costly for the guard. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर । नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे युवकों ने सुरक्षा गार्ड से मारपीट की। आरोप है कि रामपुर क्षेत्र से दुर्घटना का मामला लेकर अस्पताल पहुंचे कुछ युवकों ने शराब के नशे में पहले डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड चंदन सिंह ने जब युवकों को रोकने और अस्पताल परिसर से बाहर करने का प्रयास किया। रास्ते में गिर कर पीटा गार्ड चंदन सिंह के मुताबिक, अस्पताल में युवकों के हंगामा करने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन युवकों की नाराजगी बनी रही। आरोप है कि सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद जब चंदन सिंह घर लौट रहे थे, तभी युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 13

श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति यादव कॉलोनी द्वारा मातारानी की भव्य आगवानी, भक्तिमय हुआ वातावरण

Shri Shri Durga Utsav Samiti Yadav Colony gave a grand welcome to Mata Rani, the atmosphere became devotional विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्री श्री दुर्गाउत्सव समिति, यादव कॉलोनी द्वारा माँ दुर्गा की भव्य आगवानी श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में की गई। मातारानी के आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों और भक्तों की आस्था के बीच माँ जगदम्बा का भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति देखने को मिली। मातारानी के आगमन से यादव कॉलोनी का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना कर धर्म, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। recent visitors 19

BJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप पर बवाल, एरोड्रम TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Uproar over allegations of assault on BJP workers; 7 police personnel, including the Aerodrome TI, suspended. इंदौर । शहर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पं. जयदीप दुबे और पंकज चौबे के साथ पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज और मारपीट की और उन्हें घसीटकर अंदर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। देर रात हंगामे के बीच एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पड़ोसी से विवाद के बाद शिकायत करने पहुंचे थे जयदीपमामले की शुरुआत शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। जयदीप का आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी और वीडियो स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला को भेजा। इसके बाद विधायक के कहने पर जयदीप शिकायत दर्ज कराने एरोड्रम थाने पहुंचे। जयदीप का आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल करते रहे। शाम से रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर मामला बढ़ने लगा। इसी बीच रात करीब 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ता पंकज चौबे भी थाने पहुंच गए। रात 11 बजे बढ़ा विवादपंकज चौबे के थाने पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि थाने में मौजूद एसआई, एएसआई और अन्य पुलिसकर्मियों ने जयदीप दुबे और पंकज चौबे के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटकर अंदर ले जाया गया। घटना की खबर पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला को इसकी जानकारी दी। इसके बाद देर रात बड़ी संख्या में समर्थक एरोड्रम थाने पहुंचने लगे। कुछ ही देर में थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी शुरू हो गई। CCTV फुटेज का हवाला देकर कार्रवाई की मांगथाने पहुंचे समर्थकों का कहना था कि पुलिसकर्मियों की ओर से की गई मारपीट थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने फुटेज की जांच कराने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। समर्थक कार्रवाई होने तक थाने से हटने को तैयार नहीं थे। इस दौरान थाने के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। TI समेत पुलिसकर्मियों पर कार्रवाईमामला बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पुलिस बल के साथ एरोड्रम थाने पहुंचे। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। हालांकि समर्थक संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। recent visitors 17

‘प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे युवाओं को बंधक बनाना गलत’, हाई कोर्ट ने कहा- 18 लोगों को तुरंत रिहा किया जाए

‘Detaining youths heading to Delhi for a protest is wrong,’ High Court orders immediate release of 18 people. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे गोवा के 18 यात्रियों को इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने का मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश अल्पेश कोगजे व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए नर्मदापुरम एसपी को निर्देश दिया है कि हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाए या उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। गोवा निवासी याचिकाकर्ता सार्दुल जितेंद्र बुआ की ओर से दायर याचिका में बताया गया कि वह अपनी बहन और अन्य साथियों के साथ 10 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित सीजेपी के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए ट्रेन से जा रहे थे। सबके पास वैध टिकट थे, लेकिन जब उनकी ट्रेन इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी ने उन्हें नीचे उतार लिया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्या है मामला?महाराष्ट्र के छात्र-छात्राएं पुणे से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। उन्हें 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होना था। प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का विरोध किया जाना था। इसी दौरान ट्रेन के इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को उतारकर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 21 बताई गई है। कांग्रेस नेताओं को मिलने से रोकायुवाओं को रिसोर्ट में रखे जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार कर रिसोर्ट के अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की गतिविधियां लगातार जारी रहीं। एसपी साईं कृष्णा थोटा और एएसपी अभिषेक राजन के नेतृत्व में पुलिस बल युवाओं की निगरानी कर रहा है। दिल्ली में प्रस्तावित धरने में युवाओं की भागीदारी रोकने के लिए की गई इस कार्रवाई के बाद इटारसी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है। recent visitors 25

बाजार जाने निकले पिता-पुत्र को भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

बाजार जाने निकले पिता-पुत्र को भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

Father and son hit by BJP MLA’s Fortuner while heading to the market; father dies. Rajgarh MLA Vehicle Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कुरावर क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फार्चूनर कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, विधायक के कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। भोपाल से राजगढ़ आ रहे थे विधायक, इलाज के दौरान पिता की मौतपुलिस से मिली जानकारी के अनुआर,शनिवार सुबह 7:30 बजे कुरावर में स्थित महाकाल होटल के पास दो बाइक सवार विधायक के वाहन की चपेट में आ गए। विधायक भोपाल से राजगढ़ वापस आ रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले पिता-पुत्र को विधायक खुद एक निजी वाहन पहले पीलूखेड़ी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पिता की जान चली गई। वहीं, बेटे का इलाज अभी भी चल रहा है। अवैध कट पॉइंट पर हादसाटीआई जितेंद्र मावई के अनुसार, भोपाल से वापस राजगढ़ आ रहे विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) और लक्ष्य विश्वकर्मा (11) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब ओवरब्रिज से उतर रही विधायक की गाड़ी के सामने फोरलेन पार कर रहे पिता-पुत्र अचानक आ गए। बाजार जाने निकले थे पिता-पुत्रपुलिस ने बताया कि दोनों बाजार जाने के लिए सड़क की दूसरी ओर जा रहे थे। इस दौरान वे न्यू मार्केट कॉलोनी के पास बने अवैध कट पॉइंट से फोरलेन पार कर रहे थे। तभी दोनों तेज रफ्तार से आ रही विधायक की गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद विधायक स्वयं घायल पिता-पुत्र को लेकर भोपाल पहुंचे थे। टीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।वहीं, विधायक के ड्राइवर के खलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। recent visitors 17

फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया कहां हैं? CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका, 12 अक्टूबर को होगा फैसला

Where is absconding CSP Neha Pachisia? A petition seeking a CBI probe has been filed in the High Court; the verdict is due on October 12. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर । रिश्वत के आरोपों में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर एफआईआर दर्ज है। साथ ही उनके ऊपर इनाम की भी घोषणा है। लेकिन मामले की जांच कर रही एसआईटी अभी नेहा पच्चीसिया को ढूंढ नहीं पाई है। गुरुवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। लेकिन हाईकोर्ट में सीबीआई जांच को लेकर भी याचिका थी। अब दोनों ही याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी। फरार चल रही हैं नेहा पच्चीसियादरअसल, कटनी की सीएसपी रहीं नेहा पच्चीसिया एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रही हैं। उन पर रिश्वत लेने का आरोप है। विभागीय जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एफआईआर हुई थी। नेहा पच्चीसिया इसके बाद से फरार चल रही हैं। एसआईटी ने इनके ऊपर इनाम की भी घोषणा की है। जमानत और सीबीआई जांच की मांग पर होगी सुनवाईहालांकि पूर्व में नेहा पच्चीसिया कोएमपी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अब अपने नाबालिग बच्चों का हवाला देकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। साथ ही शिकायतकर्ता ने सीबीआई जांच की याचिका लगाई है। इन दोनों ही मसलों पर हाईकोर्ट की बेंच 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। ऐसे में 12 अक्टूबर का दिन उनके लिए काफी अहम रहने वाला है। गौरतलब है कि नेहा पच्चीसिया को कटनी से हटाकर भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया था। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के बाद एसआईटी को जांच सौंपी गई थी। इसके बाद आखिरी बार उन्हें पुलिस मुख्यालय के पास ही देखा गया था। नेहा पच्चीसिया तक एसआईटी अभी पहुंच नहीं पाई है। वहीं, वह बचने के लिए वकील के जरिए लगातार हाईकोर्ट से राहत पाने की जुगत में लगी हैं। recent visitors 23