MY SECRET NEWS

Friday, June 26, 2026 6:39 am

मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों और फ्लाईओवर की दी सौगात

Union Minister Nitin Gadkari gave the gift of roads and flyovers to Madhya Pradesh

धार ! Union Minister Nitin Gadkari मध्यप्रदेश वासियों को आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करोड़ों रूपए की सड़कों और फ्लाईओवर की सौगात दी है। जिसमे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का नाम भी शामिल है। यह फोरलेन 1352 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया। जिसको बनाने में करीबन दो साल का समय लगा। 69.1 किमी लंबे यह फोरेलाने हाईब्रिड एन्युइटी मॉडल पर आधरित है।

एक घंटे से भी कम में दूरी होगी पूरी

बता दें कि लोकार्पण कार्यक्रम एक फैक्ट्री के सामने नवीन सर्कल पर किया गया। जिसमे केंद्रीय मंत्री के साथ साथ कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय महिला-बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस फोरेलाने के शुरू होने से अब उज्जैन-बदनावर की दूरी एक घंटे से भी कम में पूरी होगी। Union Minister Nitin Gadkari

इन सड़कों का भी किया लोकार्पण

केन्द्रीय मंत्री ने उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करने के साथ साथ उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क और बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क का भी लोकार्पण किया। Union Minister Nitin Gadkari

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1910257892759917014

इन कामों का होगा शिलान्यास

इसी कार्यक्रम में संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क, चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास, शाजापुर, कनासिया एवं एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में 3 फ्लाई ओवर, अंडरपास तथा रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा.

Loading spinner

Leave a Comment