15 सितंबर को ओवैसी का MP दौरा, भोपाल में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर उठाएंगे सवाल

Owaisi to visit MP on September 15, will address a massive rally in Bhopal, will raise questions on these issues भोपाल । AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी 15 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश दौर पर रहेंगे। वे करीब ढाई बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद भोपाल में शाम साढ़े 7 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में मध्य प्रदेश में हो रही जुल्म, नाइंसाफी और संवैधानिक अधिकारों के हनन के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद की जाएगी। प्रदेश में विकास के नाम पर मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को हटाने, मकानों पर कार्रवाई, मुसलमानों के खिलाफ मुकदमों तथा मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने के फैसले का AIMIM पुरज़ोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने के फैसले का AIMIM पुरज़ोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय UCC विरोध अभियान का समापन भी इसी विशाल जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर असदुद्दीन ओवैसी UCC के खिलाफ अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करेंगे। recent visitors 24

विकास कार्यों के नाम पर कर दिया लाखों का फर्जीवाड़ा! सरपंच के खिलाफ कड़ा एक्शन

Lakhs of rupees were defrauded in the name of development work! Strict action taken against the Sarpanch सागर । मध्यप्रदेश में सागर जिले के शाहगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नौराज में विकास कार्यों के नाम पर सात लाख 49 हजार 79 रुपए के वित्तीय गबन का मामला सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सरपंच राजकुमारी राजपूत के वित्तीय आहरण एवं संवितरण अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा सभी अधिकारियों को सरकारी निधि के पारदर्शी उपयोग और अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी दंडात्मक कारर्वाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जनपद पंचायत शाहगढ़ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कारर्वाई की गई है। जांच में सामने आया कि 15वें वित्त आयोग और मनरेगा मद के तहत स्वीकृत तीन बड़े निर्माण कार्यों में बिना कोई काम कराए ही राशि आहरित कर ली गई। ग्राम ततरवारा के सामुदायिक स्वच्छता परिसर में प्राथमिक शाला के समीप तीन लाख 81 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर के मद से एक लाख 91 हजार 67 रुपए का आहरण बिना मूल्यांकन के कर लिया गया, जबकि मौके पर कोई निर्माण नहीं पाया गया। नौराज में कौशल्या के घर से केवलारी परिवार के घर तक स्वीकृत पांच लाख 87 हज़ार की सी.सी. रोड के लिए दो लाख 78 हजार 167 रुपए बिना कार्य और बिना मूल्यांकन के निकाल लिए गए। सात लाख रुपए की लागत से स्वीकृत स्टॉप डेम के नाम पर दो लाख 79 हजार 845 रुपए की राशि आहरित कर ली गई, जबकि स्थल पर स्टॉप डेम का कोई वजूद ही नहीं मिला। ग्राम पंचायत सचिव डाल सिंह लोधी के बयानों और दस्तावेजों की पड़ताल से फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार अंतिम अवसर देते हुए 21 सितंबर तक साक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत उपस्थिति का नोटिस थमाया गया है। म.प्र. पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच को पद से पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तय समय में जवाब न मिलने पर एक पक्षीय बर्खास्तगी की कारर्वाई की जाएगी। recent visitors 31

फर्जी IAS तृप्ति का वीडियो आया सामने; रौब दिखाने बुलवाती थी पुलिस बल, करती थी सरकारी दफ्तरों की जांच

Video of fake IAS officer Tripti surfaced; she used to summon police forces to show off and conduct inspections of government offices. फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह खुद को अधिकारी बताकर सरकारी कार्यालयों में पहुंचती थी और सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल भी बुलवाती थी। भोपाल। होटल-रिसॉर्ट लीज पर दिलाने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह ने अपनी फर्जी पहचान का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों तक में किया। वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचती थी। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल भी बुलवाती थी। एक सरकारी दफ्तर में उसके निरीक्षण का वीडियो नवदुनिया के हाथ लगा है। इसमें उसके साथ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि तृप्ति ने खुद को अधिकारी बताकर निरीक्षण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया था। अब पुलिस उससे इस निरीक्षण और संबंधित सरकारी कार्यालयों के संबंध में पूछताछ करेगी। यूपीएससी अभ्यर्थी को फंसाया करीब डेढ़ साल पहले तृप्ति अपने ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी। यहां उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। इसी दौरान उसकी पहचान एक पुलिस अधिकारी के परिचित युवक से हुई, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। तृप्ति ने उसे सिविल सर्विस की तैयारी में मार्गदर्शन और मेंटरशिप देने का भरोसा दिया। इसके बाद संपर्क बढ़ाकर उसने युवक से करीब 39 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसके दोस्त को भी करीब 48 लाख रुपये का शिकार बनाने का आरोप है। सिविल सर्विस की सूची में भी छेड़छाड़ जांच में यह भी सामने आया है कि तृप्ति ने 2025 की सिविल सर्विस की अंतिम चयन सूची में कथित तौर पर छेड़छाड़ की। दूसरे अभ्यर्थी नमन गोयल के नाम की जगह अपना नाम दर्शाकर सूची को एडिट किया गया। इसी दस्तावेज के आधार पर वह खुद को गोविंदपुरा एसडीएम बताने की कोशिश करती थी। शादी के बाद शुरू हुआ खेल बागमुगलिया निवासी तृप्ति की करीब पांच साल पहले बिल्डर अचल सिंह से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि उसने खुद को आईएएस बताकर अचल से शादी की। ससुराल वालों पर प्रभाव जमाने के लिए वह ‘भारत सरकार’ लिखी कार का इस्तेमाल करती थी। बाद में इसी पहचान के जरिए नौकरी और कारोबार दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम लेने लगी। तृप्ति के खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उसके भाई सुधांशु, प्रखर और ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी भी मामलों में आरोपित हैं और चारों जेल में बंद हैं। recent visitors 33

यात्री बसों पर RTO की बड़ी कार्रवाई, 28 बसों की जांच में 14 पर चालान

RTO takes major action against passenger buses, issues challans to 14 out of 28 buses inspected विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर । यात्री बसों में सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जबलपुर परिवहन विभाग ने शनिवार को सघन बस चेकिंग अभियान चलाया। पाटन रोड स्थित RTO कार्यालय के पास हुई कार्रवाई में विभागीय टीम ने कुल 28 यात्री बसों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 14 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के आदेश के पालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जबलपुर द्वारा की गई। 14 बसों पर कार्रवाई, ₹52 हजार राजस्व प्राप्त अभियान के दौरान जांच में कई बसों में यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन सामने आया। विभाग ने 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹52,000 का राजस्व प्राप्त किया। जांच के दौरान एक बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन पाया गया। वहीं 6 यात्री बसों के आपातकालीन निकास (Emergency Exit) गेट बाधित मिले। इसके अलावा कुछ वाहनों में HSRP नंबर प्लेट नहीं होना, सर्च लाइट और प्रेशर हॉर्न जैसे नियम विरुद्ध उपकरण पाए गए। मौके पर हटवाए गए नियम विरुद्ध उपकरण परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई को केवल चालान तक सीमित नहीं रखा। जांच के दौरान बसों में लगे सर्च लाइट, प्रेशर हॉर्न तथा इमरजेंसी एग्जिट गेट के सामने लगी सीट को मौके पर ही हटवाया गया, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को बाहर निकलने में किसी तरह की बाधा न हो। परिवहन विभाग की टीम रही मौजूद अभियान में RTO श्रीमती रिंकू शर्मा, RTI श्री विक्रम सिंह ठाकुर सहित परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों की जांच की। अधिकारियों ने बस संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित परिवहन एवं यात्री सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क परिवहन नियमों के पालन और यात्री बसों की स्थिति की निगरानी के लिए इस प्रकार की सघन चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी। recent visitors 38

पोला उत्सव देखने माता मंदिर में उमड़ा अपार जनसैलाब।

A massive crowd thronged the Mata temple to witness the Pola festival. हरिप्रसाद गोहेआमला। सोमवारी चौक स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर आमला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक उत्सव पोला पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में किसान अपने बैलों को सजा-संवार कर यहाँ लेकर पहुँचे थे। गौरतलब है कि इस मौके पर माता मंदिर समिति आमला, नगर पालिका परिषद आमला एवं भारतीय किसान संघ आमला के संयुक्त तत्वावधान में तोरण प्रतियोगिता एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ग्राम पटेल वामन राव अम्बलेकर ने अपने परिजनों के साथ गौ-पूजा कर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने भी गौ-पूजन कर किसान भाइयों को पोला पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर तोरण तोड़ने वाले किसान को पार्षद खुशबू विजय अतुलकर के सौजन्य से 2100 रुपये नगद राशि का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने ग्राम पटेल वामन राव अम्बलेकर का शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया एवं उनके परिवार द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। वहीं समिति द्वारा कृषकों की बैल जोड़ी का चयन उपरांत उन्हें क्रमशः पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, पत्रकारगण और नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार माता मंदिर समिति अध्यक्ष मदन साहू ने व्यक्त किया। recent visitors 49

पार्षद खुशबू अतुलकर ने तोरण तोड़ने वाले किसान को दिया पुरस्कार।

Councilor Khushbu Atulkar presented an award to the farmer who broke the toran. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के प्राचीन माता मंदिर में शनिवार को पोला पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष मदन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगरवासी उमड़ पड़े। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी एवं पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने नगर के सम्मानीय समाजसेवी श्री विजय पटेल का साल और श्रीफल देकर सम्मान किया। वहीं मंदिर परिसर में ग्राम पटेल द्वारा बैल जोड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि श्री विजय पटेल ने ही मोक्ष धाम निर्माण के लिए अपनी लाखों रुपये की निजी भूमि नगर हित में दान दी है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर की ओर से तोरण तोड़ने वाले किसान भाई को सम्मान स्वरूप 2100 रुपये की नगद राशि भेंट की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पोला उत्सव देखने पहुंचे थे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ, पत्रकारगण, समिति के सदस्य और पुलिस बल उपस्थित रहा।इस दौरान प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष मदन साहू, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेसी छन्नू बेले, कन्हैया साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिप्रसाद गोहे, राजेश सूरे, सुखदेव नारे, पत्रकार नरेंद्र आसोले सहित हजारों गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 57

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी: पोषण माह में आहार विविधता और प्रोटीन पर जागरूकता

Our Anganwadi, Our Responsibility: Raising Awareness About Dietary Diversity and Protein During Nutrition Month विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को परियोजना शहरी क्रमांक-4 के परियोजना अधिकारी श्री रीतेश दुबे के निर्देशन में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हनुमानताल वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-32 में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन” रहा। इस दौरान महिलाओं के लिए पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें THR रेसिपी, HCM मेनू, स्थानीय एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ तथा संतुलित थाली का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार ने महिलाओं को स्थानीय एवं घरेलू खाद्य पदार्थों के बेहतर उपयोग के माध्यम से बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने, गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा मातृ वंदना योजना का लाभ लेने की अपील की। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के विविध प्रयोग से भोजन की पौष्टिकता बढ़ाने का लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन मातृ सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना खरे द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि उपलब्ध घरेलू खाद्य सामग्री का संतुलित और विविध उपयोग बच्चों एवं परिवार के बेहतर पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में आयुष विभाग ने भी सहभागिता की। बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. श्रद्धा कार्तिकेय ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती खुशबू ठाकुर एवं श्रीमती पूजा चौरसिया, सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला फूटाताल की शिक्षिकाएं श्रीमती दीप्ति तिवारी एवं श्रीमती नीरा कोरा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। — सेक्टर-2, परियोजना शहरी क्रमांक-4 recent visitors 42