सावधान कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा: 2 माह के राशन के लिए लगवाए अंगूठे, मिला सिर्फ 1 माह का राशन

Be careful, this isn’t happening to you: Thumb impressions for 2 months’ ration, only received 1 month’s ration शिवपुरी । बामौरकलां में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण को लेकर हितग्राहियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि 2-2 माह के राशन के लिए अंगूठे लगवाने के बाद केवल 1-1 माह का राशन दिया गया, जिसके विरोध में हितग्राहियों ने दुकान पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया। इसके बाद सहायक विक्रेता धर्मेंद्र लोधी दुकान पर पहुंचे और हितग्राहियों को बचा हुआ राशन वितरित किया। खाद्य विभाग ने दुकान के पोर्टल रिकॉर्ड की जांच की है और सेल्समैन व सहायक विक्रेता को नोटिस देने की बात कही है। तीन दिन दुकान बंद मिलने से बढ़ा विवाद बामौरकलां आदिवासी बस्ती के 40 से अधिक हितग्राही अपने पंच गब्बर सिंह यादव के साथ उचित मूल्य दुकान पहुंचे थे। हितग्राहियों का कहना था कि अंगूठे लगवाने के बाद उन्हें एक माह का राशन ही मिला था। शेष राशन बाद में देने का आश्वासन दिया गया था। इसी उम्मीद में हितग्राही लगातार तीन दिनों तक दुकान पहुंचे, लेकिन दुकान बंद मिली और उन्हें बिना राशन लिए लौटना पड़ा। 11 सितंबर को दुकान पर जताया विरोध 11 सितंबर को हितग्राही दोबारा दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। पंच गब्बर सिंह यादव ने इस दौरान वीडियो बनवाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सहायक विक्रेता धर्मेंद्र लोधी राशन बांटने पहुंचे। इसके बाद हितग्राहियों को उनका बचा हुआ राशन दे दिया गया। पोर्टल रिकॉर्ड में 7, 8 और 9 सितंबर की एंट्री पिछोर के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम के अनुसार, हितग्राहियों के अंगूठे एक दिन पहले लगाए गए थे और शुक्रवार को राशन का वितरण कर दिया गया। दुकान के पोर्टल रिकॉर्ड की जांच में 10 सितंबर को कोई ट्रांजेक्शन नहीं मिला। वहीं 7, 8 और 9 सितंबर को एक-एक ट्रांजेक्शन दर्ज मिला। सेल्समैन और सहायक विक्रेता को नोटिस जेएसओ गौरव कदम ने कहा कि मामले को लेकर सेल्समैन और सहायक विक्रेता को नोटिस जारी किया जाएगा। पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया गया है। बामौरकलां में सामने आया यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कोलारस और पोहरी क्षेत्र में PDS राशन वितरण में धांधली के मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जांच की बात कही जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी तुलेश्वर कुरें ने कहा कि राशन के संबंध में जेएसओ कदम दुकान पर गए थे। यदि पहले हितग्राहियों के अंगूठे लगवाए गए थे और राशन बाद में वितरित किया गया है, तो मामले की जांच कराई जाएगी। तुलेश्वर कुरें, जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। recent visitors 23

लाइव सर्जरी से डॉक्टरों ने सीखे घुटनाप्रत्यारोपण के तरीके: जबलपुर में यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट डे पर हुई मास्टर क्लास, इंदौर के विशेषज्ञ भी हुए शामिल

Doctors learned knee replacement techniques through live surgery: A master class was held in Jabalpur on Unicompartmental Knee Replacement Day, with experts from Indore also attending. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर । मध्य प्रदेश इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (MPIOA), एनएससीबी (NSCB) मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग और जबलपुर ऑर्थोपेडिक्स सोसाइटी ने मिलकर “यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट (UKR) डे” मनाया। इस मौके पर एक अकादमिक और क्लिनिकल मास्टरक्लास का आयोजन किया गया। इसका मकसद डॉक्टरों को घुटने के सीमित हिस्से के गठिया, सही मरीज चुनने और आधुनिक सर्जरी की नई जानकारी देना था। इसका विषय “Together for Better Mobility” रखा था। मेडिकल कॉलेज से लाइव प्रसारण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनएससीबी मेडिकल कॉलेज से लाइव प्रसारित यूकेआर सर्जरी थी। होटल में मौजूद डॉक्टरों ने रिमोट लाइव वीडियो के जरिए ऑपरेशन, बोन प्रिपरेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन और इम्प्लांट पोजिशनिंग के अलग-अलग चरणों को ध्यान से देखा। साथ ही, सम्मेलन में घुटने की बायोमैकेनिक्स, यूकेआर के सिद्धांत और सर्जरी की प्रक्रियाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से बताया। क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन डॉक्टरों के प्रैक्टिकल स्किल को बेहतर बनाने के लिए क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन के साथ ‘हैंड्स ऑन सॉबोन मॉडल वर्कशॉप’ भी हुई। इसमें शामिल लोगों ने इम्प्लांट लगाने का सीधा अभ्यास किया। इस मास्टरक्लास में इंदौर से आए विशेषज्ञ डॉ. हेमंत मांडोवरा और डॉ. अनुराग पंवेल के साथ इलाके के कई सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन भी शामिल हुए। आधुनिक तकनीक की जानकारी मिली आयोजन अध्यक्ष डॉ. केके पांडे और आयोजन सचिव डॉ. उत्सव कटाकवार ने बताया कि ऐसे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से डॉक्टरों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलती है इसका सीधा फायदा मरीजों को सुरक्षित इलाज और जल्दी ठीक होने के रूप में मिलता है। यह आयोजन जबलपुर में ऑर्थोपेडिक शिक्षा और घुटना प्रत्यारोपण सेवाओं को बढ़ाने में एक अहम कदम रहा। recent visitors 25

मीनाक्षी नटराजन केस, रजनीश अग्रवाल का नहीं मिला पता, महेश केवट ने नोटिस लेने से किया मना

Meenakshi Natarajan case: Rajneesh Agarwal’s whereabouts unknown, Mahesh Kevat refuses to take notice विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। राज्यसभा सदस्य का नामांकन निरस्त किये जाने को चुनौती देते हुए कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की तरफ से दायर याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई. इस मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा के नवनिर्वाचित 3 राज्यसभा सांसद सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस बी पी शर्मा की एकलपीठ को बताया गया कि राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल का पता नहीं मिलने के कारण नोटिस सर्व नहीं हो पाया. इसके अलावा राज्यसभा सांसद महेश केवट ने नोटिस स्वीकार करने से इंकार कर दिया. रजनीश अग्रवाल का नहीं मिला पता, महेश केवट ने नोटिस लेने से किया मना हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ को बताया गया कि सांसद तरुण चुघ को भेजी गयी याचिका की कॉपी पढ़ने लायक नहीं है. सांसद रजनीश अग्रवाल का पता नहीं मिलने के कारण नोटिस सर्व नहीं हो पाया है. सांसद महेश केवट ने नोटिस स्वीकार करने से इंकार कर दिया. याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया कि सांसद रजनीश अग्रवाल के द्वारा चुनाव आयोग में दिये गये फार्म के पते पर नोटिस सर्व किया गया था. इसके अलावा केन्द्रीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, रिटर्निंग अधिकारी, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश विधान सभा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य चुनाव आयोग की तरफ से याचिका से उनका नाम विलोपित किये जाने की मांग करते हुए आवेदन पेश किया. हाईकोर्ट जस्टिस ने दिए आदेश हाईकोर्ट जस्टिस बी पी शर्मा की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा, “सांसद तरुण चुघ को पिटिशन की कॉपी और दस्तावेज ई-मेल के माध्यम से भेजने के निर्देष याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को दिये हैं. सांसद रजनीश अग्रवाल को आरएडी मोड (रजिस्टर्ड पावती सहित) से नोटिस भेजे जाएं. सांसद महेश केवट को भेजा गया नोटिस सर्व हुआ माना जाए और उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए एक अवसर और प्रदान किया जाता है. नाम हटाने के लिए दायर आवेदन पर याचिकाकर्ता अपना जवाब पेश करें.” मीनाक्षी नटराजन ने हाईकोर्ट में क्यों दायर की है याचिका? कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की तरफ से दायर की गई चुनाव याचिका में कहा गया था कि तेलंगाना की एक अदालत में महिला द्वारा दायर व्यक्तिगत परिवाद में उन्हें प्रतिवादी बनाया था. प्रतिवादी बनाए जाने के कारण न्यायालय ने उनके पक्ष के लिए उन्हें नोटिस जारी किया था. उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज या विचाराधीन नहीं था. उनके नामांकन पर आपत्ति प्रस्तुत किये जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमों के विपरीत जल्दबाजी में न्यायालय में लंबित प्रकरण की जानकारी छुपाने के आधार पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया. उन्होंने सुनवाई के दौरान रिटर्निंग अधिकारी को बताया था कि परिवाद में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है, सिर्फ औपचारिक तौर पर उन्हे अनावेदक बनाया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा उनका नामांकन नियम विरुद्ध तरीके से निरस्त किया गया है. जिसके कारण यह याचिका दायर की गई है. याचिका में मध्य प्रदेश से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, रजनीश कुमार अग्रवाल, महेश केवट, केन्द्रीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, रिटर्निंग अधिकारी, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश विधान सभा तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य चुनाव आयोग को अनावेदक बनाया गया है. recent visitors 33

15 सितंबर को ओवैसी का MP दौरा, भोपाल में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर उठाएंगे सवाल

Owaisi to visit MP on September 15, will address a massive rally in Bhopal, will raise questions on these issues भोपाल । AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी 15 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश दौर पर रहेंगे। वे करीब ढाई बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद भोपाल में शाम साढ़े 7 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में मध्य प्रदेश में हो रही जुल्म, नाइंसाफी और संवैधानिक अधिकारों के हनन के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद की जाएगी। प्रदेश में विकास के नाम पर मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को हटाने, मकानों पर कार्रवाई, मुसलमानों के खिलाफ मुकदमों तथा मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने के फैसले का AIMIM पुरज़ोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने के फैसले का AIMIM पुरज़ोर विरोध करती है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय UCC विरोध अभियान का समापन भी इसी विशाल जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर असदुद्दीन ओवैसी UCC के खिलाफ अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करेंगे। recent visitors 26

विकास कार्यों के नाम पर कर दिया लाखों का फर्जीवाड़ा! सरपंच के खिलाफ कड़ा एक्शन

Lakhs of rupees were defrauded in the name of development work! Strict action taken against the Sarpanch सागर । मध्यप्रदेश में सागर जिले के शाहगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नौराज में विकास कार्यों के नाम पर सात लाख 49 हजार 79 रुपए के वित्तीय गबन का मामला सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सरपंच राजकुमारी राजपूत के वित्तीय आहरण एवं संवितरण अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा सभी अधिकारियों को सरकारी निधि के पारदर्शी उपयोग और अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी दंडात्मक कारर्वाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जनपद पंचायत शाहगढ़ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कारर्वाई की गई है। जांच में सामने आया कि 15वें वित्त आयोग और मनरेगा मद के तहत स्वीकृत तीन बड़े निर्माण कार्यों में बिना कोई काम कराए ही राशि आहरित कर ली गई। ग्राम ततरवारा के सामुदायिक स्वच्छता परिसर में प्राथमिक शाला के समीप तीन लाख 81 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर के मद से एक लाख 91 हजार 67 रुपए का आहरण बिना मूल्यांकन के कर लिया गया, जबकि मौके पर कोई निर्माण नहीं पाया गया। नौराज में कौशल्या के घर से केवलारी परिवार के घर तक स्वीकृत पांच लाख 87 हज़ार की सी.सी. रोड के लिए दो लाख 78 हजार 167 रुपए बिना कार्य और बिना मूल्यांकन के निकाल लिए गए। सात लाख रुपए की लागत से स्वीकृत स्टॉप डेम के नाम पर दो लाख 79 हजार 845 रुपए की राशि आहरित कर ली गई, जबकि स्थल पर स्टॉप डेम का कोई वजूद ही नहीं मिला। ग्राम पंचायत सचिव डाल सिंह लोधी के बयानों और दस्तावेजों की पड़ताल से फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार अंतिम अवसर देते हुए 21 सितंबर तक साक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत उपस्थिति का नोटिस थमाया गया है। म.प्र. पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच को पद से पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तय समय में जवाब न मिलने पर एक पक्षीय बर्खास्तगी की कारर्वाई की जाएगी। recent visitors 32

यात्री बसों पर RTO की बड़ी कार्रवाई, 28 बसों की जांच में 14 पर चालान

RTO takes major action against passenger buses, issues challans to 14 out of 28 buses inspected विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर । यात्री बसों में सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जबलपुर परिवहन विभाग ने शनिवार को सघन बस चेकिंग अभियान चलाया। पाटन रोड स्थित RTO कार्यालय के पास हुई कार्रवाई में विभागीय टीम ने कुल 28 यात्री बसों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 14 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के आदेश के पालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जबलपुर द्वारा की गई। 14 बसों पर कार्रवाई, ₹52 हजार राजस्व प्राप्त अभियान के दौरान जांच में कई बसों में यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन सामने आया। विभाग ने 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹52,000 का राजस्व प्राप्त किया। जांच के दौरान एक बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन पाया गया। वहीं 6 यात्री बसों के आपातकालीन निकास (Emergency Exit) गेट बाधित मिले। इसके अलावा कुछ वाहनों में HSRP नंबर प्लेट नहीं होना, सर्च लाइट और प्रेशर हॉर्न जैसे नियम विरुद्ध उपकरण पाए गए। मौके पर हटवाए गए नियम विरुद्ध उपकरण परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई को केवल चालान तक सीमित नहीं रखा। जांच के दौरान बसों में लगे सर्च लाइट, प्रेशर हॉर्न तथा इमरजेंसी एग्जिट गेट के सामने लगी सीट को मौके पर ही हटवाया गया, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को बाहर निकलने में किसी तरह की बाधा न हो। परिवहन विभाग की टीम रही मौजूद अभियान में RTO श्रीमती रिंकू शर्मा, RTI श्री विक्रम सिंह ठाकुर सहित परिवहन विभाग की टीम ने यात्री बसों की जांच की। अधिकारियों ने बस संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित परिवहन एवं यात्री सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क परिवहन नियमों के पालन और यात्री बसों की स्थिति की निगरानी के लिए इस प्रकार की सघन चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी। recent visitors 43

पोला उत्सव देखने माता मंदिर में उमड़ा अपार जनसैलाब।

A massive crowd thronged the Mata temple to witness the Pola festival. हरिप्रसाद गोहेआमला। सोमवारी चौक स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर आमला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक उत्सव पोला पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में किसान अपने बैलों को सजा-संवार कर यहाँ लेकर पहुँचे थे। गौरतलब है कि इस मौके पर माता मंदिर समिति आमला, नगर पालिका परिषद आमला एवं भारतीय किसान संघ आमला के संयुक्त तत्वावधान में तोरण प्रतियोगिता एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ग्राम पटेल वामन राव अम्बलेकर ने अपने परिजनों के साथ गौ-पूजा कर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने भी गौ-पूजन कर किसान भाइयों को पोला पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर तोरण तोड़ने वाले किसान को पार्षद खुशबू विजय अतुलकर के सौजन्य से 2100 रुपये नगद राशि का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने ग्राम पटेल वामन राव अम्बलेकर का शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया एवं उनके परिवार द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। वहीं समिति द्वारा कृषकों की बैल जोड़ी का चयन उपरांत उन्हें क्रमशः पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, पत्रकारगण और नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार माता मंदिर समिति अध्यक्ष मदन साहू ने व्यक्त किया। recent visitors 57