एमपी वालों सावधान: 25 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड: उत्तरी हवा चलने से 2 से 3 डिग्री लुढ़केगा पारा

MP people beware: Severe cold again from January 25: Temperature will drop by 2 to 3 degrees due to northerly winds भोपाल। मध्यप्रदेश में 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी दो सिस्टम की एक्टिविटी होने से हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवा चल रही, पर असर कम पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं। बुधवार को जेट स्ट्रीम 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से पिछले 5 दिन से प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है। बल्कि तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 23 जनवरी: ग्वालियर-चंबल संभाग में सिर्फ हल्का कोहरा रहेगा। 24 जनवरी: पूरे प्रदेश में तेज धूप खिलेगी। इससे दिन का तापमान बढ़ा रहेगा। हालांकि, रात में पारे में गिरावट होगी। recent visitors 160

अब खतरे में नमकीन उद्योग, व्यापारी बोले- बंद करना पड़ेगी फैक्ट्रियां

indore namkeen industry in crisis manufacturers say factories will have to be closed इंदौर। इंदौर को पहचान देने वाला नमकीन उद्योग खुद को खतरे में महसूस कर रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के मनमानी फरमान से यह स्थिति बनी है। उद्योगों को आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां उपयोग किए जा रहे ईंधन को बदल दें। कोयला, बायो कोल जैसे ईंधन का उपयोग बंद कर सिर्फ सीएनजी-पीएनजी का उपयोग करें। अनोखी बात ये कि नियम सिर्फ इंदौर के उद्योगों पर थोपा जा रहा है। नमकीन इंडस्ट्री ने कहा कि आदेश का पालन हुआ तो या तो बड़े उद्योग बंद हो जाएंगे या उन्हें इंदौर से पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। छह महीने में सीएनजी याह एलपीजी का उपयोग शुरू करेंदिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में शहर के उद्योगों को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दफ्तर से नोटिस पहुंचा है। उद्योगों को लिखित निर्देश दिए हैं कि छह माह के भीतर ही वे सीएनजी, पीएनजी या एलपीजी का उपयोग शुरू करें। साथ ही 15 दिनों के भीतर अपने बायलर में बदलाव करने को लेकर एक्शन प्लान भी तैयार कर मंडल को भेजें। मौजूदा नमकीन और कनफेक्शनरी उद्योग अपने उत्पादों के निर्माण के लिए कोयला या बायो कोल का इस्तेमाल करता है। तीन गुना महंगी पड़ रही पीएनजीबायो कोल असल में पराली और एग्री वेस्ट से बना ईंधन होता है। मप्र मिठाई नमकीन निर्माता-विक्रेता एसोसिएशन के अनुसार पीएनजी से उद्योग चलाना संभव ही नहीं है। अन्य ईंधन के मुकाबले यह तीन गुना महंगी पड़ रही है। उत्पादन की लागत बढ़ जाएगीमप्र सरकार पीएनजी पर 14 प्रतिशत वैट लेती है जिसका टैक्स क्रेडिट भी नहीं मिलता। गैस की उपलब्धता कम है और इससे जरूरी तापमान हासिल करने में भी ज्यादा ईंधन लगता है। ऐसे में इंदौर के उद्योग जो नमकीन बनाएंगे उसकी उत्पादन लागत बढ़ जाएगी। इसके बाद यहां के उद्योग अन्य प्रदेशों के उद्योगों से तो क्या भोपाल-ग्वालियर के उद्योगों से भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकेंगे क्योंकि वे हमसे सस्ता उत्पाद देने लगेंगे। उन पर ईंधन को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। हर उद्योग से निकलने वाले उत्सर्जन की निगरानी खुद प्रदूषण नियंत्रण विभाग करता है। उद्योगों में विभाग पहले ही बायलर पर बैक फिल्टर और कार्बन कलेक्टर तक लगवा चुका है। 20 हजार टन नमकीन का रोज किया जा रहा उत्पादननिर्माता एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार मध्यम और बड़े उद्योगों के रूप में रजिस्टर्ड करीब 250 नमकीन उद्योग इंदौर में हैं। हर उद्योग औसतन 100 टन नमकीन के हिसाब से करीब 20 हजार टन नमकीन का उत्पादन रोज कर रहे हैं। अनिवार्यता नहीं है उद्योगों के विरोध और मनमाना आदेश पर सवाल उठने पर अब क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल बोर्ड कदम पीछे खींचता दिख रहा है। उद्योगों को नोटिस जारी करने के प्रश्न पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने नईदुनिया से कहा कि हमनें तो उद्योगों को पत्र जारी कर सुझाव ही दिया है। उन्होंने कहा इस मामले में आग्रह किया है कि वे अन्य ईंधन विकल्पों पर विचार करें तो बेहतर होगा। इसकी अनिवार्यता नहीं है। ना ही कोई समय सीमा दी गई है कि उन्हें ईंधन बदलना ही होगा। दिल्ली में भी रोक नहीं, सिर्फ यहां लगाई रोकबायो फ्यूल कृषि वेस्ट जैसे पराली व कचरे से बना ईंधन है। उसे तो पर्यावरण हितैषी दर्जा मिला है और दिल्ली की फैक्ट्रियों में भी उपयोग की अनुमति है। सिर्फ इंदौर में रोक लगाई जाना समझ से परे है। हमें कहा गया है कि छह महीने में उपयोग बंद करें। ग्वालियर-भोपाल की हवा की गुणवत्ता हमसे बेहतर नहीं है, लेकिन वहां ईंधन पर रोक नहीं है। – अनुराग बोथरा, सचिव, मिठाई नमकीन निर्माता एसोसिएशन recent visitors 175

DJ पर गाइडलाइन बनी,अमल कौन कराएगा” MP हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

jabalpur high court notice to state government implement guidelines on dj जबलपुर ! मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में डीजे को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया “डीजे की तेज आवाज से लोगों को शारीरिक नुकसान होता है. इसके अलावा सामुदायिक दंगे भड़काने में डीजे भी माध्यम बनता है.” याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार को निर्देशित किया है “इस मुद्दे पर जवाब पेश करें.” याचिका पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गयी है. डीजे की आवाज को लेकर कार्रवाई नहीं होती अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया “दिन के समय डीजे की अधिकतम आवाज 55 डिसमिल तथा रात के समय 45 डिसमिल होना चाहिए. इससे अधिक आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और लोगों के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पडता है. वर्तमान में सिर्फ कोलाहल एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है. ट्रकों में 20 फीट तक सउंड बांधकर डीजे बजाये जाते हैं, जिससे लोगों के कान खराब हो रहे हैं. इसके अलावा डीजे बजाने के कारण कई स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे भी भड़के हैं. इसका मुख्य कारण डीजे में बजाए जाने वाले गाने हैं.” हाई कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया “मुख्यमंत्री ने डीजे बजाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं.” इस पर युगलपीठ ने कहा “सिर्फ निर्देश जारी पर्याप्त नहीं है, उनका पालन भी आवश्यक है.” युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश जारी करते हुए सरकार से कहा है “इस मामले में सारे बिंदुओं पर विस्तृत जवाब पेश करें.” बता दें कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के कुछ दिनों बाद डॉ. मोहन यादव ने डीजे और लाउड स्पीकर को लेकर सख्ती की थी. लेकिन ये मुहिम एक हफ्ते ही चली. इसके बाद फिर वही ढर्रा शुरू हो गया. [/more] recent visitors 135

जीतू पटवारी, सिंघार, कटारे समेत कांग्रेस नेता जबलपुर पहुंचे: महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की जय संविधान रैली, तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

Congress leaders including Jitu Patwari, Singhar, Katare reached Jabalpur जबलपुर । 27 जनवरी को अंबेडकर जी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में, कांग्रेस “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में भाजपा शासन के दौरान प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस शंखनाद करेगी। इस बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेता जबलपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक बुधवार सुबह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, हेमंत कटारे और अरुण यादव फ्लाइट से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सभी नेता सर्किट हाउस क्रमांक 1 पहुंचे। सुबह 10:00 बजे से ये नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें 27 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली “जय संविधान रैली” की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। सुबह 11:00 बजे चारों नेता पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। recent visitors 147

मध्यप्रदेश वासियों को दिन की ठंड से राहत : रात में भोपाल-पचमढ़ी ज्यादा सर्द; 24 से बढ़ेगा असर

Madhya Pradesh residents get relief from daytime cold: Bhopal-Pachmarhi more cold at night; effect will increase from 24th भोपाल। हवा का रुख बदलने से मध्यप्रदेश में दिन की ठंड गायब हो गई। ज्यादातर शहरों में पारा 25 डिग्री के पार है। धूप भी तेज है। हालांकि, रात में ठंड का असर है। भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। इससे पहले बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया- 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। चार दिन से मौसम में हुआ बदलाव पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है। तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। 23 जनवरी: मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। recent visitors 129

भोपाल वासियों का खत्म हुआ लंबा इंतजार, जीजी फ्लाईओवर पर कल से दौड़ने लगेंगे आम वाहन

The long wait of Bhopal residents is over, normal vehicles will start running on GG flyover from tomorrow भोपाल। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ की लागत से बने जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 2734 मीटर लंबा ये भोपाल का पहला सबसे लंबा फ्लाईओवर है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर को पूरा करने की भी 8 बार तारीखें बदल चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकार्पण का समय दिया है। 60% की राह बदलेगी वल्लभ भवन चौराहा से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उत्तर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी। recent visitors 128

तहसील में रिश्वतखोर क्लर्क की दबंगई: बुजुर्ग महिला पर बरसाए जूते-थप्पड़

Bullying of bribe taking clerk in Bhind tehsil: Elderly woman slapped with shoes बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने उस महिला से काम कराने के नाम पर रिश्वत भी ली थी। महिला ने जब उससे काम के बारे में पूछताछ की तो मामला गर्मा गया और इसी दौरान बाबू ने दफ्तर में सबके सामने उससे मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वाकया एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की दबंगई का उदाहरण पेश करता है। Clerk assaulted elderly woman in Bhind tehsil office : भिंड जिले की गोहद तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला की सरेआम जूतों से पिटाई कर दी। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने काम के बारे में पूछताछ कर रही थी। घटना का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क नवल किशोर गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद ये बात भी सामने आई है कि आरोपी क्लर्क ने महिला से काम करने के बदले रिश्वत ली थी। बावजूद इसके, काम पूरा नहीं हुआ। महिला जब तहसील दफ्तर पहुंची और अपने काम के बारे में पूछताछ करने लगी तो आरोपी ने उसपर जूते और थप्पड़ बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान महिला का पति उसे बचाने आया तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। महिला ने काम के बारे में पूछताछ की तो दबंगई पर उतर आया क्लर्कसरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी किस कदर दादागिरी पर उतर आते हैं, ये घटना इसका नमूना है। सोमवार दोपहर गोहद तहसील में 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव अपनी ज़मीन से संबंधित काम सिलसिले गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं किया। जब महिला ने इस बात को लेकर पर सवाल उठाया तो क्लर्क के साथ उसकी बहस हो गई। बुजुर्ग महिला को जूतों-थप्पड़ों से पीटाविवाद बढ़ने लगा और बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। उसने बुजुर्ग महिला महिला पर थप्पड़ और जूतों की बौछार कर दी। घटना के दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया गया। recent visitors 165