वेयरहाउस से 24 EVM गायब, मामला दर्ज, मार्च में टूटी थी दीवार; सितंबर में हुआ खुलासा

24 EVMs missing from warehouse; case registered; wall was breached in March, discovery made in September. अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें) गायब मिली हैं। 16 मार्च को वेयरहाउस की दीवार क्षतिग्रस्त मिली थी, तो उस समय मशीनों की सुरक्षा और रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया गया। सितंबर के अंतिम सप्ताह में भौतिक सत्यापन के दौरान आठ बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं तो बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सीतापुर के सहायक शिक्षक फूल सिंह ने अनूपपुर तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह व सहायक शिक्षक संजय निगम ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2014 में पंचायत चुनाव के लिए पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने वेयरहाउस में 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट रखी गई थीं। लंबे समय तक ये मशीनें उसी परिसर में रखी रहीं। 16 मार्च को ईवीएम वेयरहाउस के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त मिलने के बाद 21 सितंबर को ईवीएम मशीनों को पुराने तहसील परिसर से हटाकर पालिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित तहसील कार्यालय के भूतल स्थित कक्ष क्रमांक-6 में रखा गया था। इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच मशीनों का भौतिक सत्यापन कराया गया। यहीं रिकार्ड और मौके पर उपलब्ध मशीनों की संख्या में अंतर सामने आया। इन मशीनों के सीरियल नंबर भी शिकायत में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि ईवीएम मशीनों के न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 17

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का संस्कारधानी में प्रथम आगमन पर डुमना एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

BJYM workers accorded a grand welcome to BJYM National President Dr. Hemang Joshi at Dumna Airport upon his maiden visit to Sanskardhani. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के संस्कारधानी जबलपुर में प्रथम आगमन पर डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर मयंक मिश्रा एवं अनिकेत चौरसिया ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें द्वारकाधीश का पावन चित्र भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा यात्रा’ के क्रम में डॉ. हेमांग जोशी का जबलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित युवा मोर्चा के ऊर्जावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल, पंकज दुबे, अमित बचवानी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जय रोहाणी, भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष पंकज तिवारी, भाजयुमो महामंत्री रौनक अग्रवाल, रविंद्र तिवारी सहित भाजयुमो नगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम जबलपुर आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए आगामी सेवा एवं जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। recent visitors 16

जमीन के लिए बहन को 3 साल बंधक बनाने का आरोप, 62 वर्षीय महिला पहुंची जनसुनवाई

62-year-old woman accused of holding her sister hostage for three years for land, attends public hearing हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है जैसे स्लोगन के साथ-साथ लाड़ली बहनों के आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार नित नई योजनाएं लागू कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। लेकिन तथाकथित लोगों द्वारा आज भी महिला अत्याचारों को बढ़ावा देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है, जो गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न है। इकलौती बेटी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बीच धोखाधड़ी से जमीन हड़पने एवं मां की इकलौती बेटी को मां की संपत्ति के हक-अधिकार से वंचित कर मां की बेशकीमती जमीन दो सगे मामाओं द्वारा धोखाधड़ी कर हड़पे जाने का मामला बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ठानी बंजारीढाल में प्रकाश में आया है। फरियादी मां-बेटी ने जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन वापस दिलाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला पहुंचा जिला जनसुनवाई में  जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में 29 सितंबर 2026 को आयोजित जनसुनवाई में शिवाजी वार्ड बोड़खी, आमला निवासी 62 वर्षीय वृद्धा कलाबाई पति स्व. शिवप्रसाद चौहान ने सगे भाइयों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिला जनसुनवाई में प्रेषित आवेदन के माध्यम से आवेदिका ने बताया कि उसके सगे भाई नाथूराम पिता नन्दू गोहे (60 वर्ष) एवं सुन्दरलाल पिता नन्दू गोहे (57 वर्ष) निवासी ठानी बंजारीढाल, तहसील आमला ने दिनांक 30.01.2023 को उसे डरा-धमकाकर बंजारीढाल ले जाकर बंधक बना लिया। आवेदक का आरोप है कि दिनांक 14.02.2023 को ग्राम खिड़कीकला रा.नि. आमला के खसरा नं. 10/15 तथा ठानी के खसरा नं. 92/3 में से जमीन की दान-पत्र रजिस्ट्री जबरन करवा ली गई। न्यायालय में झूठे कथन और फर्जी हस्ताक्षर से जवाब पेश कर सम्पूर्ण भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली गई। वहीं आवेदिका का आरोप है कि बंधक अवधि में उसकी जमा पूंजी 40 हजार रुपये नाथूराम के पुत्र ज्ञानेश ने और 10 हजार रुपये राजा ने ले लिए तथा 8 खंडी गेहूं जो नाथूराम के घर रखा था, वह भी नहीं दिया गया। गन्ने की फसल के पैसे भी रख लिए गए। उसे खाने-पीने और इलाज से वंचित रखा गया, जिससे उसका शरीर जीर्ण-शीर्ण हो गया। लगभग 3 वर्ष तक उसे ग्राम ठानी में बंधक बनाकर रखा गया और पुत्री संध्या व नाती-दामाद से मिलने नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 31.08.2026 को सुन्दरलाल का छोटा लड़का उसे बीमार, भूखा-प्यासा हालत में आमला बोड़खी में छोड़कर चला गया। जैसे-तैसे वह अपनी पुत्री के घर पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। आवेदिका ने सुखराम कुमरे, गणेश गोहे (ठानी), धनराज साहू (बोचनवाड़ी) एवं सहादेव बामने (आवरिया) पर जान से मारने की धमकी और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में दिनांक 22.09.2026 को थाना आमला में लिखित शिकायत दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवेदिका ने प्रशासन से अनावेदकों के विरुद्ध धोखाधड़ी, बंधक बनाने, मारपीट का मामला दर्ज कर जमीन, नकद राशि और गेहूं वापस दिलाने की मांग की है। recent visitors 12

शहीद भगत सिंह को कांग्रेसियों ने किया याद, बलराम जयंती के जुलूस का किया स्वागत।

Congressmen remembered martyr Bhagat Singh and welcomed the procession on Balram Jayanti. हरिप्रसाद गोहे आमला। शहीद- भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।  देश की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। वहीं, बलराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस का भी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल किसानों का स्वागत करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव की भावना का संदेश दिया। एवं बैतूल में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे किसान जनआंदोलन में शामिल होने की विनम्र अपील की। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, शहर कांग्रेस प्रभारी शाबीर शाह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, मदन साहू, पार्षद खुश्बू अतुलकर, किरण जैसवाल, दीपक बेले, लल्लू यादव, अनिल उइके, विजय बछले, हरीप्रसाद गोहे, वीरेंद्र बर्थे, यशपाल ठाकुर, रमजान खान, जीतेश वाईकर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 75

डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में व्याख्यान का आयोजन, मुख्य वक्ता डॉ. जगदीश पट्टिया ने दिया ज्ञान परंपरा पर सारगर्भित उद्बोधन।

Lecture organised atLecture organised at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College, Amla, chief speaker Dr. Jagdish Pattiya gave a concise speech on the knowledge tradition. हरिप्रसाद गोहे  आमला। स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय में दिनांक 28 सितंबर 2026 को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गुलाबराव डोंगरे ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जगदीश पट्टिया ने विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा और साहित्य के योगदान से परिचित कराना तथा संस्कृति, जीवन मूल्यों एवं ज्ञान विरासत के संरक्षण में हिंदी की भूमिका को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. जगदीश पट्टिया ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा अत्यंत प्राचीन, व्यापक और समृद्ध है। इसमें ज्ञान का संबंध केवल पुस्तकीय जानकारी से नहीं, बल्कि जीवन दर्शन, संस्कृति, नैतिक मूल्य, सामाजिक चेतना और मानव कल्याण से रहा है। इस ज्ञान को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने में भाषा और साहित्य का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और ज्ञान को जन-सामान्य तक पहुंचाने में सेतु का कार्य किया है। भक्तिकाल का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कबीर, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई आदि संत कवियों ने भक्ति के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और लोकमंगल की भावना को प्रबल किया। कबीर ने रूढ़ियों का विरोध कर मानवता और समानता पर बल दिया, वहीं तुलसी के साहित्य में मर्यादा, कर्तव्य और लोक कल्याण की भावना दिखाई देती है। वर्तमान में डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी में उपलब्ध ज्ञान सामग्री देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और इतिहास जैसे विषयों में हिंदी में सामग्री का निर्माण, भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायक हो रहा है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्री गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार है। युवाओं को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े रहते हुए आधुनिक ज्ञान और तकनीक को भी अपनाना चाहिए। हिंदी के माध्यम से भारतीय ज्ञान को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाया जा सकता है। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति और ज्ञान विरासत की संवाहक भी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरी गोस्वामी ने किया, जबकि आभार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी लोकेश झरबड़े ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक मुकेश इवने, जगदीश उइके, डॉ. माधुरी धोटे, डॉ. पंचम सिंह कवड़े, डॉ. सुनीता सोलंकी, राजा अतुलकर, ग्रंथपाल सतीश बागड़े, स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपक हाथिया, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। recent visitors 78

ग्राम घटेरा में आदिवासी चालक पर हमला: संदीप यादव और उसके भाइयों पर SC/ST एक्ट में FIR, पीड़ित ने SP से सुरक्षा मांगी

Attack on tribal driver in Ghatera village: FIR registered against Sandeep Yadav and his brothers under SC/ST Act, victim seeks protection from SP विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। थाना कटंगी क्षेत्र के ग्राम घटेरा में संदीप यादव और उसके दो भाइयों मधुसूदन यादव एवं उपेन्द्र यादव के विरुद्ध एक आदिवासी वाहन चालक पर जानलेवा हमला करने और जातिगत उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित बहादुर गोंड के अनुसार- 25 सितंबर को रास्ता मांगने की बात को लेकर संदीप यादव अपने भाइयों के साथ उसके घर आया। जातिसूचक गालियां देते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर संदीप यादव ने लकड़ी के डंडे से और उसके भाइयों मधुसूदन एवं उपेन्द्र ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर मूंदी चोटें आईं। बीच-बचाव पत्नी रमा बाई, रोहित यादव और गोकुल गौड़ ने किया। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार – इस मामले में थाना कटंगी में पीड़ित की रिपोर्ट पर FIR क्र. 0584/2026 दिनांक 25.09.2026 धारा 3(1)(घ), 3(1)(ध), 3(2)(va) SC/ST एक्ट एवं BNS की धारा 115(2), 296(a), 3(5), 351(3) के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इधर, पीड़ित का आरोप है कि संदीप यादव और उसके भाइयों के राजनीतिक दबाव के कारण थाने में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है और समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण पीड़ित ने आज SP जबलपुर को आवेदन देकर वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच, MLC, गवाहों के कथन और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। recent visitors 27

गजानन परिवार के महागणपति का भव्य विसर्जन, उखरी रोड से हनुमानताल तक निकली शोभायात्रा

Grand immersion of Mahaganpati of Gajanan family, procession started from Ukhri Road to Hanumantal. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। गजानन परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश की भक्ति और श्रद्धा के साथ महागणपति विसर्जन समारोह का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को किया गया। इस दौरान उखरी रोड से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को भव्य शोभायात्रा के रूप में हनुमानताल तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश की आराधना की। शोभायात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम आगा चौक, गली नंबर-2 से हनुमानताल तक आयोजित किया गया। गजानन परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। आयोजक : रोहित सेन एवं समस्त गजानन परिवार recent visitors 22